दिशा अकादमी की जीत में चमके यश- अनभव, वैभव खटाना 149 रनों की शानदार पारी खेल बने मैन ऑफ द मैच

राईजिंग की टीम काफी मशक्कत के बाद भी टिक नहीं सकी, अनभव के खेली 100 रनों की पारी

दिशा अकादमी की जीत में चमके यश- अनभव, वैभव खटाना 149 रनों की शानदार पारी खेल बने मैन ऑफ द मैच

दिशा अकादमी ने गणपति क्रिकेट ग्राउंड पर राइजिंग स्टार को 257 रनों से हराया। दिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 5 विकेट पर 352 रन बनाए, जिसमें वैभव खटाना ने 149 और अनुभव सिंह ने 100 रन जोड़े। जवाब में राइजिंग स्टार 95 रन पर ऑलआउट हो गई। दिशा की ओर से नमित ने 3, जबकि मनीष, वैभव और वचन ने 2-2 विकेट लिए।

जयपुर। गणपति क्रिकेट ग्राउंड पर दिशा अकादमी और राईजिंग स्टार के बीच खेले गए मैच में दिशा अकादमी ने यह मैच 257 रनों से जीता।

दिशा अकादमी इस मैच में हर फील्ड में राईजिंग स्टार से काफी आगे नजर आई। दिशा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। जिसमें 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 352 रन बनाए, जिसमें वैभव खटाना  ने सर्वाधिक 19 चौको की मदद से 149 रन बनाए, दूसरे छोर से उनका साथ अनभव सिंह बांकावत-100, हर्षित सैनी-27, और समर-17 रन बनाकर दिया। दिशा की ओर से गेंदबाजी में सर्वाधिक विकेट नमित-3 और मनीष-वैभव खटाना -वचन सिंह ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में राईजिंग ने यह लक्ष्य 25 ओवर में 95 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसमें विप्लव ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 7 चौकों की मदद से 38 रन बनाए। उसके बाद राईजिंग की टीम काफी मशक्कत के बाद भी टिक नहीं सकी और टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में पैंथरों की संख्या करीब 100 तक है।
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान
दिल्ली में घने कोहरे की चादर : धुंध के बीच दृश्यता प्रभावित होने से कई उड़ानें रद्द, बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई 
लेबनानी सेना बढ़ा रही अपनी संख्या, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- लेबनानी सेना को क्षमता बढ़ाने के लिए मदद की आवश्यकता 
अनुवाद सिर्फ शब्दों को दूसरी भाषा में बदलना नहीं  यह भावनाओं को समझाने का काम : पूनम सक्सेना