सिरमौर कप पोलो : मैक्स चार्लटन ने जयपुर में अपने पहले ही मैच में दिखाया रंग, छठे चक्कर तक बराबरी के बाद जयपुर अरावली को 13-12 से किया पराजित 

वेंकटेश ने दागा विजयी गोल 

सिरमौर कप पोलो : मैक्स चार्लटन ने जयपुर में अपने पहले ही मैच में दिखाया रंग, छठे चक्कर तक बराबरी के बाद जयपुर अरावली को 13-12 से किया पराजित 

रामबाग पोलो ग्राउंड पर 14 गोल के सिरमौर कप में जिन्दल पोलो ने जयपुर अरावली को 13-12 से हराया। मैक्स चार्लटन ने सात गोल दागे, जबकि सिद्धांत शर्मा ने तीन गोल किए। रोमांचक मुकाबला 12-12 की बराबरी पर पहुंचा, जिसके बाद सातवें चक्कर में वेंकटेश जिन्दल ने गोल्डन गोल कर जीत दिलाई।

जयपुर। छह गोल के अंग्रेज खिलाड़ी मैक्स चार्लटन के बेहतरीन खेल और फिर 7वें चक्कर में वेंकटेश जिन्दल के गोल्डन गोल की बदौलत जिन्दल पोलो ने रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर 14 गोल के सिरमौर कप के हाई हैंडीकैप मुकाबले में जयपुर अरावली को 13-12 गोल से पराजित कर दिया। इंग्लैंड के मैक्स पहली बार जयपुर सीजन में खेलने आए हैं। उन्होंने आज अपने पहले ही मुकाबले में गोलों की झड़ी लगा दी। मैक्स ने अपनी टीम के लिए अकेले सात गोल दागे। सीजन में अब तक शानदार प्रदर्शन कर रहे युवा सिद्धांत शर्मा ने मैक्स का भरपूर साथ निभाते हुए तीन गोल दागे, जबकि दो गोल वेंकटेश जिन्दल ने किए। वहीं जयपुर अरावली की ओर से लांस वाटसन ने पांच, पद्मनाभ सिंह ने तीन, मैनुअल लोरेंटे ने दो और प्रताप कानोता ने एक गोल बनाया।

पहले चक्कर की रोमांचक शुरुआत :

खेल की शुरुआत बेहद रोमांचक अन्दाज में हुई। जिन्दल पोलो एक गोल का एडवांटेज लेकर उतरी लेकिन पद्मनाभ सिंह ने 50 सैकंड में ही गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मात्र 15 सैकंड बाद ही मैक्स ने फिर जिन्दल को बढ़त दिला दी। सिद्धांत ने बढ़त में इजाफा किया लेकिन जयपुर के लोरेंटे ने गोल कर स्कोर 2-3 कर दिया।

पहले जयपुर, फिर जिन्दल ने बनाई बढ़त :

Read More आईपीएल-2026 : लगातार तीन हार के बाद अब संजू सैमसन को सौंपी जा सकती है कप्तानी, सीएसके की शुरुआत खराब रही

खेल के दूसरे चक्कर में वाटसन के दो और पद्मनाभ के एक गोल की बदौलत जयपुर टीम ने 5-4 से बढ़त बना ली लेकिन तीसरे चक्कर में मैक्स और सिद्धांत के दम पर जिन्दल टीम 7-6 से आगे हो गई। चौथे चक्कर में जिन्दल के मैक्स ने लगातार तीन गोल दाग हैट्रिक पूरी की। पांचवां चक्कर रोमांचक रहा। जयपुर ने वाटसन के दो और प्रताप कानोता के एक गोल के दम पर 11-10 से बढ़त बना ली। लेकिन आखिरी चक्कर में सिद्धांत, मैक्स और वेंकटेश ने गोल कर स्कोर को 12-12 से बराबर कर दिया।

Read More एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की बेटियों का जलवा : 4 गोल्ड, 2 सिल्वर समेत 10 मेडल के साथ टॉप पर

वेंकटेश ने दागा विजयी गोल :

Read More आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, प्रसिद्ध कृष्णा रहे प्लेयर ऑफ द मैच

टाईब्रेक के लिए सातवां चक्कर भी खिलाया गया। दोनों टीमें गोल दागने के प्रयास करती रहीं लेकिन आखिर सफलता जिन्दल को मिली। वेंकटेश जिन्दल ने चक्कर के आखिरी मिनट में गोल कर अपनी टीम को जीत दिला दी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ