महिला चैलेंज टी-20 में खेलेंगी तीन टीमें, मिताली और झूलन बाहर

हरमन, मंधाना और दीप्ति करेंगी कप्तानी

महिला चैलेंज टी-20 में खेलेंगी तीन टीमें, मिताली और झूलन बाहर
बीसीसीआई ने आईपीएल प्लेऑफ मैचों के दौरान होने वाले महिला चैलेंज टी-20 मैचों के कार्यक्रम और दल की घोषणा कर दी है।

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने आईपीएल प्लेऑफ मैचों के दौरान होने वाले महिला चैलेंज टी-20 मैचों के कार्यक्रम और दल की घोषणा कर दी है। दीप्ति शर्मा को मिताली राज की जगह वेलॉसिटी टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि हरमनप्रीत कौर और  स्मृति मंधाना क्रमश: सुपरनोवाज और ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान बनी रहेंगी। यह टूर्नामेंट 23 से 28 मई के बीच पुणे में होगा, जिसमें फाइनल सहित कुल चार मैच होंगे। सीनियर खिलाड़ी मिताली राज और झूलन गोस्वामी इस टूर्नामेंट में खेलती हुई नहीं दिखाई देंगी।

12 विदेशी खिलाड़ी खेलेंगी
टूर्नामेंट में 12 विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगी। इनमें अलाना किंग (आॅस्ट्रेलिया), सोफी एकलस्टन (इंग्लैंड), सोफिया डंकली (इंग्लैंड), केट क्रॉस (इंग्लैंड), अयाबोंगा खाका (साउथ अफ्रीका), सुने लूस (साउथ अफ्रीका), लॉरा वूलवार्ट (साउथ अफ्रीका), डिएंड्रा डॉटिन (वेस्टइंडीज), हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), सलमा खातून (बांग्लादेश) और शरमिन अख्तर (बांग्लादेश) का नाम शामिल है।

वेदा और अनुजा भी नहीं खेलेंगी
इस दौरान श्रीलंका की महिला टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी, इसका मतलब यह है कि श्रीलंकाई सुपरस्टार चामरी अट्टापट्टू इस टूर्नामेंट में खेलती हुई नहीं दिखाई देंगी। वेदा कृष्णमूर्ति और अनुजा पाटिल कुछ ऐसे बड़े नाम हैं, जो पिछले साल इस टूर्नामेंट का हिस्सा तो थे लेकिन इस बार नहीं रहेंगे। पहले मैच में सुपरनोवाज का सामना ट्रेलब्लेजर्स से होगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय