IPL-2022 : LSG का सफर समाप्त, लखनऊ को हरा बेंगलुरु क्वालीफायर-2 में पहुंची

क्वालीफायर-2 में उसका मुकाबला शुक्रवार को अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स से होगा।

IPL-2022 : LSG का सफर समाप्त, लखनऊ को हरा बेंगलुरु क्वालीफायर-2 में पहुंची
कोलकाता। रजत पाटीदार (नाबाद 112) के शानदार शतक के बाद गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के बदौलत आरसीबी ने बुधवार को यहा लखनऊ सुपर जायंट्स को एलिमिनेटर मुकाबले में 14 रन से पराजित कर आईपीएल -2022 के क्वालीफायर -2 में जगह बना ली।

कोलकाता। रजत पाटीदार (नाबाद 112) के शानदार शतक के बाद गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के बदौलत आरसीबी ने बुधवार को यहा लखनऊ सुपर जायंट्स को एलिमिनेटर मुकाबले में 14 रन से पराजित कर आईपीएल -2022 के क्वालीफायर -2 में जगह बना ली। क्वालीफायर-2 में उसका मुकाबला शुक्रवार को अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स से होगा।


वहीं लखनऊ का सफर समाप्त हो गया। टॉस हारने के बाद आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुर निर्धारित 20 ओवर 4 विकेट पर 207 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जबाव में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन ही बना सकी। लखनऊ के लिए कप्तान लोकेश राहुल ने सर्वाधिक (79)  और दीपक हुडा ने (45)  रन का योगदान दिया। हेजलवुड द्वारा राहुल को आउट करने के बाद लखनऊ की जीत की संभावनाएं समाप्त हो गई। आरसीबी की ओर से हेजलवुड ने 3 और सिराज, हसारंगा और हर्षल पटेल ने एक-एक सफलताएं हासिल की। इससे पूर्व आरसीबी ने खराब शुरुआत के बाद रजत पाटीदार ने 54 गेंदों पर 12 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 112 रन बनाए।

स्कोर बोर्ड:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पारी :     रन गेंद 4 6
कोहली को. मोहसिन बो. आवेश   25 24 2 0
प्लेसिस को. डी कॉक बो. मोहसिन   0 1 0 0
पाटीदार अविजित  112 54 12 7
मैक्सवेल को. लेविक बो. कु्रणाल  9 10 0 1
लोमरोर को. राहुल बो. बिश्नोई   14 9 2 0
कार्तिक अविजित 37 23 5 1
अतिरिक्त :     10
कुल : 20 ओवर में 4 विकेट पर 207 रन।
विकेट पतन : 1-4 (प्लेसिस), 2-70 (कोहली), 3-86 (मैक्सवेल), 4-115 (लोमरोर).
गेंदबाजी : मोहसिन 4-0-25-1, चमीरा 4-0-54-0, कु्रणाल 4-0-39-1, आवेश 4-0-44-1, बिश्नोई 4-0-45-1.
स्कोर बोर्ड:
लखनऊ सुपर जायंट्स पारी :   रन गेंद 4 6
डी कॉक को. प्लेसिस बो. सिराज   6 5 0 1
राहुल को. शाहाबाज बो1 हेजलवुड    79 58 5 3
वोहरा को. शाहबाज बो. हेजलवुड   19 11 1 2
हुडा बो. हसारंगा   45 26 1 4
स्टोईनिस को. पाटीदार बो. हर्षल   9 9 0 1
लेविस अविजित   2 6 0 0
कु्रणाल को. एण्ड बो. हेजलवुड    0 1 0 0
चमीरा अविजित    11 4 1 1
अतिरिक्त :     22
कुल : 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन।
विकेट पतन : 1-8 (डी कॉक), 2-41 (वोहरा), 3-137 (हुडा), 4-173 (स्टोईनिस), 5-180 (राहुल), 6-180 (कु्रणाल).
गेंदबाजी : सिराज 4-0-41-1, हेजलवुड  4-0-43-3, शाहबाज 4-0-35-0, हसारंगा 4-0-42-1, हर्षल 4-0-25-1.
प्लेयर ऑफ द मैच : रजत पाटीदार (आरसीबी)











Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें