राज्य जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता : सीकर ने जीता खिताब, जयपुर रहा उपविजेता 

विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए

राज्य जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता : सीकर ने जीता खिताब, जयपुर रहा उपविजेता 

मेजबान सीकर ने फाइनल मुकाबले में जयपुर को 1-0 से पराजित कर राज्य जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।

जयपुर। मेजबान सीकर ने फाइनल मुकाबले में जयपुर को 1-0 से पराजित कर राज्य जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। जयपुर को उपविजेता के रूप में संतोष करना पड़ा। मैच शुरू होने के कुछ मिनट में ही सीकर को कॉर्नर मिला, जिस पर अयान खान ने डायरेक्ट कॉर्नर से ही बाल जयपुर के गोल पोस्ट में डाल दी।

जयपुर की टीम ने कई जवाबी हमले किए, लेकिन मिले मौके पर चूक की वजह से वह गोल नहीं कर पाए। आखिर में मैच सीकर ने 1-0 के स्कोर से जीत लिया। इससे पूर्व आज सुबह खेले गए क्वार्टर फाइनल में जयपुर ने झुंझुनू को 3-0 से पराजित किया। इसके बाज जयपुर ने सेमी फाइनल में कोटा को पेनल्टी शूटआउट में पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। जयपुर जिला फुटबॉल संचालन समिति के सदस्य अब्दुल जब्बार ने कहा कि पूरे टूनार्मेंट में जयपुर के लिए अधीक्षित, लक्ष्य, अवियुक्त, लव सिंह, मानविक, अतिवीर धोखा, अबीर, युवराज, अक्षत सोनी और गोलकीपर अजीत यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टूनार्मेंट का बेस्ट प्लेयर का अवार्ड जयपुर टीम के अतिवीर ढोखा को दिया गया। समापन समारोह में राजस्थान फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप सिंह शेखावत ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। 

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन होली पर रेलवे की यात्रियों के लिए व्यापक व्यवस्था : 55 लाख से अधिक यात्रियों को पहुंचाया गंतव्य तक, स्पेशन ट्रेनों का किया संचालन
होली पर उमड़ी भीड़ को संभालते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 21 फरवरी से 2 मार्च तक 55 लाख से...
डॉलर में तेजी के कारण रुपये में भारी गिरावट : 92 रुपये प्रति डॉलर के पार ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा,  भारतीय मुद्रा में 68 पैसे की गिरावट
पुलिस की कार्रवाई : हत्या के फरार आरोपी को शरण देने वाले 3 लोग गिरफ्तार, बदमाशों ने छत पर बैठे व्यक्ति को मारी थी गोली
ईरान के हमले में मारे गए 6 अमेरिकी सैनिक : अमेरिका ने की पुष्टि, कहा- मलबे में मिले शव
पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट
मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई : सुख-समृद्धि और सफलता की कामना की, बोले- पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है होली का त्योहार 
रावी-ब्यास जल ट्रिब्यूनल 5 से राजस्थान दौरे पर : इंदिरा गांधी नहर का करेगा निरीक्षण, केंद्र व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों के साथ कानून विशेषज्ञ होंगे शामिल