दिशा की जीत में चमके सुमित, यशवंत-वचन सिंह ने झटके दो-दो विकेट

टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आकड़ा छू नहीं पाया

दिशा की जीत में चमके सुमित, यशवंत-वचन सिंह ने झटके दो-दो विकेट
गणपति क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे अंडर-14 डेजर्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में दिशा अकादमी ने एमी अकादमी पर 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत में दिशा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। जिसमें एमी अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिशा को 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 150 रनों का लक्ष्य दिया। एम की ओर से कप्तान गौरव पुनिया 3 चौके और 3 छक्के की मदद से सर्वाधिक 76 रन बनाए।

जयपुर। गणपति क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे अंडर-14 डेजर्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में दिशा अकादमी ने एमी अकादमी पर 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत में दिशा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। जिसमें एमी अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिशा को 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 150 रनों का लक्ष्य दिया। एम की ओर से कप्तान गौरव पुनिया 3 चौके और 3 छक्के की मदद से सर्वाधिक 76 रन बनाए। अनस-11 और अक्षत-10 रन बनाए बाकी टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आकड़ा छू नहीं पाया। दिशा की ओर से गेंदबाजी में यशवंत-वचन सिंह ने 2-2 विकेट लिए तो राघव-चिराग को 1-1 सफलता मिली।      

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिशा की टीम ने 7 विकेट खोकर 151 रन बनाकर यह मुकाबला जीता। इस जीत के हीरो बने सुमित यादव जिन्होंने 8 चौकों की मदद से 78 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। इस जीत मे चिराग-15, राघव-7 और मोहित ने 5 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई। एमी की ओर से गेंदबाजी में हिमांशु ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। लक्षित-श्लोक और भाविक लवानिया ने 1-1 विकेट लिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर
राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 अधिकारियों...
पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर
परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा