नीलामी से पहले टीमों को मिली 2 दिन की राहत, आईपीएल रिटेंशन की समय सीमा 17 नवंबर तक बढ़ाई

खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरु

नीलामी से पहले टीमों को मिली 2 दिन की राहत, आईपीएल रिटेंशन की समय सीमा 17 नवंबर तक बढ़ाई
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन सूची जमा करने की समय सीमा दो दिन बढ़ा दी है। 16 दिसंबर दोहराई गई है।  

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन सूची जमा करने की समय सीमा दो दिन बढ़ा दी है।  टीमों को भेजी गई एक विज्ञप्ति में बोर्ड ने कहा कि फ्रेंचाइजी के पास अब 17 नवंबर तक उन खिलाड़ियों को अंतिम रूप देने का समय है, जिन्हें वे बरकरार रखना या रिलीज करना चाहते हैं। मूल समय सीमा 15 नवंबर थी। आईपीएल मिनी-नीलामी की तारीख और स्थान अपरिवर्तित रहेगा, यह कार्यक्रम 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि यह विस्तार 15 नवंबर को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड वनडे के कारण हुआ है। शृंखला का पांचवां और अंतिम मैच उस तारीख को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा। इसके परिणामस्वरूप बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को अपनी रिटेंशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त दो दिन का समय दिया है।  बीसीसीआई ने नीलामी कार्यक्रम में बदलाव का कोई संकेत नहीं दिया है, नवीनतम विज्ञप्ति में आयोजन की तारीख 16 दिसंबर दोहराई गई है।  

बीसीसीआई के संदेश में गोवा नीलामी से जुड़ी समय-सीमा भी बताई गई है। खिलाड़ियों के पंजीकरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरु हो गई है। फ्रेंचाइजी के पास अपनी रिटेंशन और रिलीज की प्रक्रिया पूरी करने के लिए मंगलवार (17 नवंबर) तक का समय है, जिसके बाद 23 नवंबर को खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की विंडो बंद हो जाएगी। इसके बाद, टीमों के पास नीलामी के लिए चुने गए खिलाड़यिों की अंतिम सूची जमा करने के लिए एक दिसंबर तक का समय होगा। खिलाड़ियों के सेट सहित नीलामी का अंतिम रजिस्टर तीन दिसंबर को जारी किया जाएगा।  

 

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग  उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
जयपुर के मानसरोवर सेक्टर 119 स्थित सोमेश्वर पार्क मंदिर परिसर में दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव हर्षोल्लास के साथ...
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ATM बूथ में लगी भीषण आग, दो मशीनें जलकर खाक; दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सीबीएसई स्कूलों में 60 दिन तक चलेगा तंबाकू मुक्त युवा अभियान, विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
बकरी के गेहूं खाने पर हुआ विवाद, बुजुर्ग की मौत के बाद सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन
मिस इंडिया ग्लैम सीजन-8 के जयपुर ऑडिशन 29 नवंबर को, देशभर की प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
सीनियर सिटीजन फोरम ने मनाया 35वां स्थापना दिवस, वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान