अंडर 14 सेंचुरी कप-2025 : दिशा ब्रिगेड ने जे.जी अकादमी को किया नेस्तनाबूद, दिशा अकादमी के राघव यादव बने ‘मैन ऑफ द मैच’

राघव यादव-वचन सिंह ने 2-2 विकेट लेकर ओपनर बल्लेबाजों को आउट कर टीम को बड़े झटके दिए

अंडर 14 सेंचुरी कप-2025 : दिशा ब्रिगेड ने जे.जी अकादमी को किया नेस्तनाबूद, दिशा अकादमी के राघव यादव बने ‘मैन ऑफ द मैच’

जयपुर में खेले गए अंडर-14 सेंचुरी कप के अंतिम मैच में दिशा अकादमी ने जे.जी. अकादमी को 5 विकेट से हराया। जे.जी. अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 28 ओवर में 116 रन बनाए। जवाब में दिशा ने 22.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। राघव यादव ने 16 रन और 2 विकेट लेकर ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता।

जयपुर। अंडर-14 सेंचुरी कप के आखिरी दिन खेले गए मैच में दिशा अकादमी ने जे.जी.अकादमी को हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जे.जी.अकादमी ने दिशा को 28 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 116 रनों का लक्ष्य दिया। नमोक्ष जैन-30  श्रेष्ठ-आकाश ने 20-20 और स्पर्श आर्य-10 रन बनाए। दिशा के गेंदबाजों ने अपनी कातिलाना बॉलिंग से मेजबान टीम के बैटिंग लाइनअप में खलबली मचाकर रख दी। राघव यादव-वचन सिंह ने 2-2 विकेट लेकर ओपनर बल्लेबाजों को आउट कर टीम को बड़े झटके दिए। इज्याराज-मानव के आगे जे.जी.अकादमी का मिडिल ऑर्डर बुरी तरह से ध्वस्त हो गया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिशा अकादमी ने 22.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाकर जीत हासिल की, जिसमें वैभव खटना -44, नमित सिंह-18 राघव यादव-16 और युवान ने 11 रन बनाए। इस जीत के हीरो रहे राघव यादव को मैन ऑद मैच से नवाजा गया। जे.जी.अकादमी की ओर से गेंदबाजी में सक्षम ब्रह्मभट्ट-श्रेष्ठ आर्य और स्वास्तिक को 1-1 विकेट मिला।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना