अंडर-14 नेशनल कप : तारीक अकादमी ने 6 विकेट से जीता मुकाबला, मैन ऑफ द मैच बने अरविंद

आरव व अरविंद ने तीन-तीन विकेट लिए

अंडर-14 नेशनल कप : तारीक अकादमी ने 6 विकेट से जीता मुकाबला, मैन ऑफ द मैच बने अरविंद
नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे अंडर 14 नेशनल कप में यति क्रिकेट अकादमी व तारीक क्रिकेट अकादमी के मध्य मुकाबला खेला गया। तारीक क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में विवेक, आरव व अरविंद ने तीन-तीन विकेट लिए।

जयपुर। नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे अंडर 14 नेशनल कप में यति क्रिकेट अकादमी व तारीक क्रिकेट अकादमी के मध्य मुकाबला खेला गया। जिसमें यति क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.1 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें कान्हा श्रीवास्तव ने 47 रन व प्रशांत सिंह ने 41 रनों का योगदान दिया। तारीक क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में विवेक, आरव व अरविंद ने तीन-तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी तारीक क्रिकेट एकेडमी 21.4 ओवर में 160/4 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। जिसमें दक्ष सैनी ने 72 रन व नीरज ने 14 रनों की पारी खेली। यति क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में अर्णव, परीक्षित, अरनव सिंह व विशेष शर्मा को एक-एक विकेट मिला। तारीक क्रिकेट अकादमी ने 6 विकेट से मुकाबला जीता। मैन ऑफ द मैच बने अरविंद।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 51 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता विकसित, 34 माह में 28 गीगावाट का इजाफा राजस्थान में 51 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता विकसित, 34 माह में 28 गीगावाट का इजाफा
दिल्ली में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 में सोमवार को राजस्थान राज्य सत्र का आयोजन किया गया। पिछले...
क्या अब कभी नहीं होगी रात? अंतरिक्ष में शीशे लगाकर ये अमेरिकी कंपनी करने वाली है कुछ ऐसा जिसके बारे में सोचकर ही आ जाएगा पसीना
मुद्रा बाजार अपडेट: अमेरिकी चुनाव नतीजों से पहले डॉलर के मुकाबले 14 पैसे मजबूत हुआ रुपया, 94.61 के स्तर पर पहुंचा
मंजू शर्मा ने संभाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की कमान, भजनलाल शर्मा और अश्विनी वैष्णव समेत नेता होंगे शामिल
क्या वास्तव में ग्रीन पटाखे पर्यावरण के लिए सुरक्षित हैं? जानिए 40 प्रतिशत कम प्रदूषण के दावे की सच्चाई
बजट खर्च और प्राप्तियों का ऑनलाइन मिलान 16 नवंबर तक करना होगा अनिवार्य, वित्त विभाग ने दिए निर्देश 
''पैसों के लालच में बेटे-बहू बने हत्यारें'' खूनी बेटे ने सुनाई दिल दहला देने वाली कहानी, दोहरे हत्याकांड से गांव में पसरा मातम