आईपीएल-2025 : ऑरेंज कैप पर अभी भी विराट कोहली का कब्जा, बी साई सुदर्शन एक पारी कम खेलकर सिर्फ एक रन पीछे
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 11 पारियों में 505 रन बनाकर सूची में शीर्ष पर
हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बारिश के कारण धुल जाने के बाद आईपीएल-2025 की ऑरेंज कैप और पर्पल कैप सूची में शीर्ष पर कोई बदलाव नहीं हुआ।
नई दिल्ली। हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बारिश के कारण धुल जाने के बाद आईपीएल-2025 की ऑरेंज कैप और पर्पल कैप सूची में शीर्ष पर कोई बदलाव नहीं हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 11 पारियों में 505 रन बनाकर सूची में शीर्ष पर हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के बी साई सुदर्शन एक पारी कम खेलकर उनसे सिर्फ एक रन पीछे हैं।
मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 475 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव से सिर्फ दो रन पीछे राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल हैं। उन्होंने 12 पारियों में 473 रन बनाए हैं। गुजरात के जॉस बटलर (470) और शुभमन गिल (465) क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं। ,

Comment List