बृजभूषण के खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर उतरे पहलवान
बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट समेत कई पहलवान जंतर मंतर पर एकत्र हुए
उनकी मांग थी कि सरकार बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाली निगरानी समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करे।
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्लूएफआई) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़ने के आरोपों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग को लेकर रविवार को देश के दिग्गज पहलवानो ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट समेत कई पहलवान जंतर मंतर पर एकत्र हुए। उनकी मांग थी कि सरकार बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाली निगरानी समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करे। गौरतलब है कि इस साल के शुरू में सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर दिग्गज पहलवानो ने धरना प्रदर्शन किया था जिसके बाद सरकार ने आरोपों की जांच के लिये एमएस मेरीकॉम की अध्यक्षता में छह सदस्यीय निगरानी समिति गति की थी जिसकी रिपोर्ट को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jul 2026 09:32:52
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन के पास पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर की संभावित कमी को देखते हुए ईरान के खिलाफ...

Comment List