सीमा पार 8 शिविरों में 150 आतंकवादी सक्रिय : कश्मीर में स्थिति संवेदनशील, सेना प्रमुख बोले- पाकिस्तान से मिल रहा समर्थन 

सतर्कता बनाए रखना जरूरी है

सीमा पार 8 शिविरों में 150 आतंकवादी सक्रिय : कश्मीर में स्थिति संवेदनशील, सेना प्रमुख बोले- पाकिस्तान से मिल रहा समर्थन 

सेना को उनकी गतिविधियों की जानकारी है और अगर किसी तरह की हरकत की जाती है तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पार अभी भी आठ से 10 आतंकवादी शिविर सक्रिय है, जिनमें 100 से 150 आतंकवादी हैं। जनरल द्विवेदी ने सेना दिवस से पहले वार्षिक संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में कहा कि जम्मू कश्मीर के  भीतरी इलाकों में भी करीब 140 आतंकवादी सक्रिय है, लेकिन आतंकवादियों की भर्ती पिछले काफी समय से नहीं हो रही है। 

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में, लेकिन संवेदनशील बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सीमा पार के क्षेत्र में अभी भी आतंकवादियों के आठ से 10 शिविर सक्रिय हैं, जिनमें से छह नियंत्रण रेखा के पार और दो अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पार हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पार के क्षेत्र में हुर्रियत पूरी तरह सक्रिय है और इन आतंकवादियों को बढ़ावा तथा समर्थन दे रहा है। इन्हें पाकिस्तान की ओर से भी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सेना को उनकी गतिविधियों की जानकारी है और अगर किसी तरह की हरकत की जाती है तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

जनरल द्विवेदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हिंटरलैंड में भी करीब 140 आतंकवादी सक्रिय है। उन्होंने कहा कि यह आतंकवादी पहले से ही अलग-अलग जगह पर छिपे हुए हैं और पिछले काफी समय से कोई नई भर्ती नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सेना का ऑपरेशन सिंदूर अभी भी खत्म नहीं हुआ है और किसी भी आतंकवादी हरकत का सेना करारा जवाब देगी। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तरी सीमा पर स्थिति स्थिर है, लेकिन सतर्कता बनाए रखना जरूरी है। 

 

Read More दिल्ली आबकारी नीति मामला : केजरीवाल और सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- आरोप साबित करने के लिए नहीं मिले पर्याप्त सबूत 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब