दिल्ली में पटाखों पर पुलिस का प्रहार : एक माह में 6.9 टन अवैध पटाखे किए जब्त, 17 लोग गिरफ्तार

ऑपरेशन क्रैकर फ्री' से शाहदरा में बड़ी कार्रवाई

दिल्ली में पटाखों पर पुलिस का प्रहार : एक माह में 6.9 टन अवैध पटाखे किए जब्त, 17 लोग गिरफ्तार

दिवाली से पहले राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ रखा है

नई दिल्ली। दिवाली से पहले राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ रखा है। गत एक माह में चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जिलों से कुल 6,946 किलोग्राम (लगभग 7 टन) प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए हैं और 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो पटाखों की तस्करी, भंडारण और अवैध बिक्री में शामिल थे।

इस कार्रवाई में शाहदरा जिला पुलिस ने सबसे हाल में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम के नेतृत्व में चलाए गए तीन अभियानों ’ऑपरेशन क्रैकर फ्री’ दिल्ली के तहत पुलिस ने 746 किलो अवैध पटाखे बरामद किए।

शाहदरा में यह तीन ऑपरेशन में पहला एक अक्टूबर को एएसबी सेल ने गीता कॉलोनी में दुकान नंबर 561, झील खुरांजा रोड से अक्षित टक्कर (23) को गिरफ्तार किया जिसने पटाखे गुरुग्राम से मंगवाए गए थे। दूसरा ऑपरेशन 5 अक्टूबर को फर्श बाजार में भीकम सिंह कॉलोनी से 460 किलो पटाखे बरामद हुए, जहां रामजीवन गर्ग (54) को गिरफ्तार किया गया। वहीं तीसरे ऑपरेशन में छह अक्टूबर को स्पेशल स्टाफ की टीम ने झील खुरांजा, गीता कॉलोनी स्थित गोदाम से 120 किलो पटाखे बरामद करने के साथ भंडारण करने वाले विनोद कुमार (54) को गिरफ्तार किया।

वहीं गत एक माह में अन्य जिलों में भी बड़ी बरामदगी हुई है। इसमें पश्चिमी जिले के राजौरी गार्डन में पुलिस ने सर्वाधिक कुल 3,580 किलो अवैध पटाखे बरामद किए और एक ही परिवार के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपी मेरठ और गाजियाबाद से ट्रकों में पटाखे लाकर दिल्ली में बेचने की योजना बना रहे थे।

Read More ओडिशा राज्यसभा चुनाव: भाजपा-बीजद उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, दिलीप रे निर्दलीय के रूप में मैदान में

पूर्वी दिल्ली के मंडोली क्षेत्र में पुलिस ने एक गोदाम पर छापा मारकर 914 डिब्बे प्रतिबंधित पटाखों के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि पटाखे मेरठ से ट्रक के जरिए दिल्ली लाए गए थे और इन्हें स्थानीय बाजारों में आपूर्ति की जानी थी। क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स टीम ने समता विहार और मुकुंदपुर में दबिश देकर 1,036 किलो पटाखे बरामद किए और 4 आरोपियों को हिरासत में लिया था। इसी तरह दक्षिणी और बाहरी जिलों में भी छापेमारी हुई। उत्तम नगर से 205 किलो, बदरपुर से 225 किलो और सुभाष प्लेस व जामा मस्जिद क्षेत्र से 220 किलो अवैध पटाखे बरामद किए गए।

Read More ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में अवैध पटाखों का नेटवर्क मुख्यतः पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से संचालित होता है। पटाखे पहले छोटे कस्बों में गोदामों में रखे जाते हैं, फिर इन्हें ट्रकों, टेंपो और निजी कारों के जरिए दिल्ली भेजा जाता है। कई बार दैनिक उपयोग की वस्तुओं के बीच छिपाकर भी इन्हें लाया जाता है ताकि जांच से बचा जा सके। शाहदरा जिला उपायुक्त ने कहा,“त्योहारों के मौसम में अवैध पटाखों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। हमारी टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Read More मतदाता सूची विवाद: पश्चिम बंगाल में SIR के लिए 9 मार्च को 200 न्यायाधीश संभालेंगे कार्यभार, मतदाता सूची की विसंगतियों से जुड़े मामलों का करेंगे निपटारा

पुलिस ने सभी जिलों को सतर्क रहने और प्रतिबंध के सख्त अनुपालन के निर्देश दिए हैं। गौरतलब हो कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत दिल्ली में हर प्रकार के पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे अवैध पटाखों से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नंबर 112 पर साझा करें, ताकि वायु प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी
राज्य सरकार ने गुलर बांध के जीर्णोद्धार और क्षेत्र विकास का काम तेज किया। जल संसाधन विभाग ने निरीक्षण कर...
अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश
भारत के लिए राहत की खबर : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले भारतीय झंडे वाले जहाजों को नहीं रोकेगा ईरान, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के बाद लिया फैसला
सरिस्का में एसटी-17 बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म, संरक्षण प्रयासों का नतीजा सकारात्मक
खाद्य विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, भजनलाल ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
पीएम मोदी ने दांडी मार्च में हिस्सा लेने वालों को नमन करते हुए दी श्रद्धांजलि, सच्चाई और नेकी के विचारों को किया याद 
दांडी मार्च में शामिल हुए अशोक गहलोत, वर्तमान राजनीतिक हालातों पर जताई चिंता