देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 20 मरीजों की मौत

संक्रमण के 4,624 सक्रिय मामले बढ़े 

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 20 मरीजों की मौत
मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,064 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 6,456 बढ़कर 4,42,16,583 पर पहुंच गया है। 

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 20 मरीजों की मौत हुई है और संक्रमण के 4,624 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 467 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,66,25,120 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 49,622 हो गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,47,97,269 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,064 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 6,456 बढ़कर 4,42,16,583 पर पहुंच गया है। 

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 1,188 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, दिल्ली में 615, हरियाणा में 408, उत्तर प्रदेश में 303, महाराष्ट्र में 279, छत्तीसगढ़ में 266, राजस्थान में 229, हिमाचल प्रदेश में 219, कर्नाटक में 216, पंजाब में 202, तमिलनाडु में 195, गुजरात और जम्मू-कश्मीर में 95-95, ओडिशा में 84, उत्तराखंड में 58, पुड्डुचेरी में 53, पश्चिम बंगाल में 47, आन्ध्र प्रदेश में 33, मध्य प्रदेश में 30, तेलंगाना में 24, बिहार में 18, चंडीगढ़ में 15, झारखंड में आठ, सिक्किम में सात, अंडमान और निकोबार द्वीप में तीन, लद्दाख, मेघालय, मिजोरम में दो-दो, मणिपुर में एक मामला बढ़ा है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई-अनिल पंडित गिरोह से मुठभेड़ : फायरिंग में 2 शूटर घायल, वारदात को अंजाम देने आए थे दोनों दिल्ली में पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई-अनिल पंडित गिरोह से मुठभेड़ : फायरिंग में 2 शूटर घायल, वारदात को अंजाम देने आए थे दोनों
पश्चिमी दिल्ली में स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई और अनिल पंडित गैंग के शूटर हकीकत व सागर...
रंजिश में दो बाइक सवार भाइयों को पीटा :  7.5 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश, पैरों में मारी गोली
इंग्लैंड दौरे पर अलग ड्रेसिंग रूम का उपयोग करेंगे वैभव सूर्यवंशी, आईसीसी और ईसीबी के अंडर-16 सुरक्षा नियमों के तहत लिया गया फैसला
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, आमने सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान और फिर....
बैरियर-फ्री टोल प्रणाली लागू : दिल्ली-जयपुर हाईवे पर अब सरपट दौडेंगे वाहन, बिना रुके कटेगा टोल
फीफा विश्व कप-2026 : घाना के खिलाफ ड्रॉ ने बढ़ाई इंग्लैंड की चिंता, नॉकआउट की राह हुई मुश्किल
संविधान पर सीधा आघात था आपातकाल, मोदी ने कहा- संविधान और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरित करता है लोकतंत्र