अमेरिका में एक स्कूल में फायरिंग के कारण 4 लोगों की मौत, हिरासत में संदिग्ध

सुबह गोलीबारी होने की जानकारी मिली

अमेरिका में एक स्कूल में फायरिंग के कारण 4 लोगों की मौत, हिरासत में संदिग्ध
इसके बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों और आपातकालीन प्रतिक्रियाकर्ताओं को सुबह 10:30 बजे स्कूल में भेजा गया।

न्यूयॉर्क। अमेरिका में जॉर्जिया प्रांत के एक उच्च विद्यालय के परिसर हुई फायरिंग में कम से कम 4 लोग मारे गए और 9 घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की घटना जॉर्जिया के विंडर में अपालाची उच्च विद्यालय में हुयी। बैरो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि गोलीबारी के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। कार्यालय ने बताया कि सुबह गोलीबारी होने की जानकारी मिली और इसके बाद कानून प्रवर्तन एजेंसियों और आपातकालीन प्रतिक्रियाकर्ताओं को सुबह 10:30 बजे स्कूल में भेजा गया।

जॉर्जिया ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (जीबीआई) ने कहा कि गोलीबारी के कारण चार लोग मारे गए और नौ घायल हो गए। बैरो काउंटी के शेरिफ जुड स्मिथ ने कहा कि घटना के कारणों के बारे में पता लगाने में कई दिन लगेंगे। जीबीआई ने अधिकारियों की जांच के दौरान क्षेत्र के आस-पास के लोगों से दूर रहने का आग्रह किया। घातक हिंसा में संदिग्ध शूटर एक किशोर शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस किशोर का नाम पता लगाने और संदिग्ध का विद्यालय से पहले से कोई संबंध था या नहीं, यह पता लगाने की कोशिश कर रही है। गोलीबारी के बाद अपालाची उच्च विद्यालय को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि गोलीबारी के बाद आठ लोगों को जॉर्जिया के तीन अस्पतालों में ले जाया गया, जिनमें से तीन को गोली लगी है।

 

Read More दिल्ली में गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी !

 

Tags: firing

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्धू का आप पर हमला : सरकार पर लगाया बिल्डरों से ₹1000 करोड़ का बकाया न वसूलने का आरोप, स्पष्टीकरण की मांग सिद्धू का आप पर हमला : सरकार पर लगाया बिल्डरों से ₹1000 करोड़ का बकाया न वसूलने का आरोप, स्पष्टीकरण की मांग
वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलबीर सिंह सिद्धू ने पंजाब की 'आप' सरकार पर प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा...
महाराणा प्रताप जयंती पर जयपुर में गूंजेगा शौर्य का स्वर, ‘हल्दीघाटी विजयोत्सव’ हल्दीघाटी युद्ध के 450 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन
कुणाल खेमू करेंगे ‘अलायंस’ की मेजबानी, जानें कब से शुरू होगा प्राइम वीडियो का पहला डेली रियलिटी शो
अब नहीं चलेगा इंस्टाग्राम-टिकटॉक! ब्रिटेन में नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया बैन
छोटे कर्जदारों पर सख्ती, बड़े डिफॉल्टरों पर नरमी! बैंकों की कार्यप्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
स्टॉप डायरिया कैंपेन का शुभारंभ, 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
ई-श्रम पोर्टल बना असंगठित श्रमिकों का सहारा, राजस्थान में 1.54 करोड़ से अधिक पंजीकरण