इजरायली हिरासत में 47 फिलिस्तीनियों की हुई मौत: संरा

इजरायली हमलों से मरने वालों की संख्या 44,400 को पार कर गई

इजरायली हिरासत में 47 फिलिस्तीनियों की हुई मौत: संरा

फिलिस्तीन में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (ओएचसीएचआर) ने कहा है कि संघर्ष की शुरूआत से अब तक इजरायली हिरासत में 47 फिलिस्तीनी कैदियों की मौत हो चुकी है

यरूशलम। फिलिस्तीन में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (ओएचसीएचआर) ने कहा है कि संघर्ष की शुरूआत से अब तक इजरायली हिरासत में 47 फिलिस्तीनी कैदियों की मौत हो चुकी है। संगठन ने मंगलवार को 'एक्स' पर लिखा, ''हम उन रिपोर्टों से चिंतित हैं कि इजरायली हिरासत में 31 और 35 वर्ष की आयु के दो और फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है, जिससे सात अक्टूबर 2023 से इजरायली हिरासत में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। उन्होंने कहा कि यह जानकारी इजरायली जेलों में व्यापक यातना और दुव्र्यवहार की रिपोर्टों के बीच आई है, जिसमें चिकित्सा देखभाल से इनकार और यौन हिंसा शामिल है।

गौरतलब है कि सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर गाजा पट्टी से कई रॉकेट हमले किये गये। इसके अलावा, हमास के लड़ाकों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ की, सेना और नागरिकों पर गोलीबारी की और कई नागरिकों को बंधक बना लिया। इजरायली अधिकारियों का कहना है कि हमले के दौरान करीब 1,200 लोग मारे गए। जवाब में, इजरायली रक्षा बलों ने जागा पट्टी में ऑपरेशन आयरन स्वॉड्र्स शुरू किया। वहीं, स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, गाजा पट्टी में इजरायली हमलों से मरने वालों की संख्या 44,400 को पार कर गई है।

 

Read More ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित, यूसुफ पेजेशकियन ने किया चोटिल होने की खबरों का खंडन 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर