आप ने पेश किया भाजपा सरकार का फेल रिपोर्ट कार्ड : विफलताओं से भरे रहे 100 दिन, आतिशी ने कहा- भाजपा ने शानदार व्यवस्था को कर दिया समाप्त 

भाजपा हर पक्ष में फेल है

आप ने पेश किया भाजपा सरकार का फेल रिपोर्ट कार्ड : विफलताओं से भरे रहे 100 दिन, आतिशी ने कहा- भाजपा ने शानदार व्यवस्था को कर दिया समाप्त 

भाजपा ने 10 वर्ष से चल रही शानदार व्यवस्था को 100 दिन के अंदर खत्म कर दिया। आज पार्टी भाजपा के 100 दिन की असफलता का रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही है। भाजपा हर पक्ष में फेल है। 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) सरकार के 100 दिन सिर्फ विफलताओं से भरे रहे है और बिजली, पानी, शिक्षा, समेत सभी पक्षों में फेल रही है। आप की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो जाएंगे। दिल्ली की जनता ने भाजपा को जनादेश देकर इसलिए सरकार बनायी कि वह दिल्ली के लिए काम कर सके। दिल्ली में बेहतर काम और अपने वादे वादे पूरा करना तो छोडि़ए, भाजपा ने 10 वर्ष से चल रही शानदार व्यवस्था को 100 दिन के अंदर खत्म कर दिया। आज पार्टी भाजपा के 100 दिन की असफलता का रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही है। भाजपा हर पक्ष में फेल है। 

उन्होंने कहा कि आप ने 15 प्रमुख मुद्दों को चिह्नित किया है, जिसमें भाजपा पूरी तरह से फेल साबित हुई है। यह रिपोर्ट कार्ड दिल्ली की जनता के सामने रख रहे हैं और यह रिपोर्ट कार्ड दिल्लीवालों के घर-घर तक लेकर जाएंगे। पिछले 10 साल से अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों को 24 घंटे निर्बाध बिजली दी लेकिन पिछले 100 दिन में बिजली की व्यवस्था ठप हो गई और दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में लंबे-लंबे बिजली कटौती हो रही हैं।

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में न सिर्फ बिजली कटौती हो रही है, बल्कि पीपीएसी के नाम पर 7-15 फीसद दाम बढ़ा दिए गए हैं। अगले महीने से दिल्लीवालों के बढ़े हुए बिजली के बिल आने शुरू हो जाएंगे। पिछले 10 साल से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी ने प्राइवेट स्कूलों की फीस पर लगाम लगाई हुई थी, लेकिन जिस दिन से भाजपा की सरकार आई है, बेलगाम तरीके से 30 से 80 फीसद फीस बढ़ गई है। दिल्ली के जिन इलाकों में सालों से लगातार पानी आ रहा था, वहां पानी आना बंद हो गया है।

 

Read More किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 

Tags: aap

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर