बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन : जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का किया स्वागत, मोदी ने कहा- शॉर्टकट राजनीति का शॉट सर्किट हो गया

जिन्हे मालिक होने का घमंड था, उनको दिल्ली ने नकारा

बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन : जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का किया स्वागत, मोदी ने कहा- शॉर्टकट राजनीति का शॉट सर्किट हो गया

दिल्ली चुनाव जीतकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत की शुभकामनाऐं दी

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव जीतकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत की शुभकामनाएं दी। मोदी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। बीजेपी मुख्यालय में अमित शाह, जेपी नड्डा और निर्मला सीतारमण सहित कई नेता मौजूद रहे। 'यमुना मैया की जय' बोलते हुए मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में संबोधन किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैने दिल्ली की जनता की सेवा का अवसर मांगा था। मोदी ने कहा कि आपके इस प्यार को विकास के लॉन्ग रूट पर हम लौटाएंगे। दिल्ली के लोगों का ये प्यार ये विश्वास हम सभी पर एक कर्ज है। दिल्ली की डबल इंजन सरकार दिल्ली का डबल तेजी से विकास करके ये कर्ज चुकाएगी। 

मोदी ने आप की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जिन्हे मालिक होने का घमंड था उनको दिल्ली ने नकारा है और जो शॉर्टकट राजनीती चाहते थे उनका शॉट-सर्किट हो गया। 

दिल्ली से आप-दा खत्म

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद पीएम मोदी ने भाजपा हेडक्वॉर्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत ’यमुना मैया की जय’ के नारे के साथ की। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में दिल्ली के लोगों में एक उत्साह भी है और सुकून भी है। उत्साह विजय का है और  सुकून दिल्ली को आप-दा से मुक्त कराने का है। आपने दिल खोलकर प्यार दिया। मैं दिल्लीवालों को नमन करता हूं। आपके इस प्यार को विकास के लॉन्ग रूट पर हम लौटाएंगे। दिल्ली के लोगों का ये प्यार ये विश्वास हम सभी पर एक कर्ज है। दिल्ली की डबल इंजन सरकार दिल्ली का डबल तेजी से विकास करके ये कर्ज चुकाएगी। इससे पहले भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव और इससे पहले का लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने एकमत संदेश दिया। यह संदेश है कि दिल्ली के दिल में मोदी बसता है।

Read More किरण कुमार रेड्डी का केटीआर पर तीखा हमला, बोलें-रेवंत रेड्डी के खिलाफ घटिया हथकंडे अपना रही सरकार, झूठा प्रचार फैलाने का आरोप

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी