अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला : भाजपा राज मतलब भ्रष्टाचार का भंडार, कहा- सुशासन के दावों की आए दिन खुल रही पोल 

भाजपा के सुशासन के दावे अब खोखले साबित हो चुके 

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला : भाजपा राज मतलब भ्रष्टाचार का भंडार, कहा- सुशासन के दावों की आए दिन खुल रही पोल 
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे निलंबित पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकांत शुक्ल और माफिया अखिलेश दुबे को लेकर भाजपा पर हमला बोला। यादव ने कहा कि भाजपा के सुशासन के दावे खोखले हैं, हर विभाग में रिश्वतखोरी और दलालों का राज है। शुक्ल कानपुर और मैनपुरी में लंबे समय तक तैनात रहे हैं।

लखनऊ। आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे निलंबित पुलिस उपाधीक्षक ऋषिकांत शुक्ल और माफिया अखिलेश दुबे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के सुशासन के दावों की आये दिन पोल खुल रही है और हर विभाग में दलालों और रिश्वतखोरी चरम पर है।

यादव ने एक्स पर लिखा- जिनके करीबी और सहायक अधिकारी के पास 100 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति मिली है, सोचिए उनके पास खुद कितनी अपार दौलत होगी और उनके उस ऊपरवाले के पास कितनी, जिनके संरक्षण और आशीर्वाद से वे अब तक कार्रवाई से बचे हुए हैं।

यादव ने कहा- भाजपा के सुशासन के दावे अब खोखले साबित हो चुके हैं। हर विभाग में घोटाले, हर स्तर पर रिश्वतखोरी और हर जगह दलालों का राज कायम है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज का असली अर्थ है भ्रष्टाचार का भंडार, जिसमें जनता की गाढ़ी कमाई का धन लूटने की खुली छूट दी जा रही है।    

कानपुर के अखिलेश दुबे को लेकर सपा मुखिया इन दिनों काफी हमलावर हैं। अभी बीते दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा था कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। विकास दुबे की गाड़ी इसलिए पलटाई गई थी कि कहीं सरकार न पलट जाए। अब अखिलेश दुबे को बचाया जा रहा है।

Read More छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल कराने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई : खड़गे ने की मांग, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करे सरकार

ऋषिकांत शुक्ल कानपुर नगर पुलिस में लंबे समय तक तैनात रहे हैं। पुलिस विभाग में आने के बाद अपने शुरुआती दिनों में वह वर्ष 1998 से 2006 तक और प्रभारी निरीक्षक के रूप में दिसम्बर 2006 से वर्ष 2009 तक लगभग 10 वर्ष से अधिक समय तक कानपुर नगर में नियुक्त रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नति के बाद भी इन्हें उन्नाव में तैनाती मिली और वर्तमान समय में वह मैनपुरी में तैनात हैं।

Read More हिमाचल के लाहौल-स्पीति में बड़ा हादसा, पहाड़ का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा; 13 लोगों की मौत

 

Read More धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की जीत : कांग्रेस ने शुरू से दिया छात्रों का मजबूती से साथ, प्रियंका ने कहा- युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

"मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल "मन की बात" में पीएम मोदी का बड़ा बयान: निजी भागीदारी से अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत ने रचा नया इतिहास, विक्रम-1 बना मिसाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में भारत के बढ़ते अंतरिक्ष और वैज्ञानिक सामर्थ्य की प्रशंसा की। उन्होंने...
राजस्थान में दो साइबर ठग गिरफ्तार, परिचित बनकर देते थे वारदात को अंजाम
यूरोप की परमाणु नीति पर रूस का तीखा हमला, कहा- सुरक्षा नहीं, बल्कि परमाणु शक्तियों के बीच टकराव का खतरा बढ़ा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, बोले- विदेशी ताकतों के भारत विरोधी मंसूबे पूरी तरह नाकाम हुए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- युवाओं की जीत हुई, छात्रों की आवाज आखिरकार सुनी गई
कैथेटर तकनीक से जटिल हृदय रोगों का इलाज संभव, एक्सपर्ट्स ने सिखाई दुर्लभ एंजियोप्लास्टी 
भिंड में दिल दहला देने वाला हादसा: गुटखा थूकने के लिए खोला कार का दरवाजा, मासूम सड़क पर गिरा, पहिए से कुचलकर मौत