शीश महल पर बढ़ी अरविंद केजरीवाल की परेशानी : सीवीसी ने दिए जांच के आदेश, अनियमितता का लगा आरोप 

आवास के जीर्णोद्धार में अनियमितता का आरोप लगा है

शीश महल पर बढ़ी अरविंद केजरीवाल की परेशानी : सीवीसी ने दिए जांच के आदेश, अनियमितता का लगा आरोप 

सीपीडब्ल्यूडी के इस रिपोर्ट में दिल्ली के सिविल लाईन्स में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के जीर्णोद्धार में अनियमितता का आरोप लगा है।

नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जिस बंगले में रहते थे, उसके जीर्णोद्धार में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर केंद्रीय सतर्कता आयोग ( सीवीसी) ने जांच के आदेश दिए हैं। केजरीवाल मुख्यमंत्री रहते हुए जिस आवास में रह रहे थे, सीवीसी ने उसकी जांच के आदेश दिए हैं। यह आदेश केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट के आधार पर दिया गया है। सीपीडब्ल्यूडी के इस रिपोर्ट में दिल्ली के सिविल लाईन्स में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास के जीर्णोद्धार में अनियमितता का आरोप लगा है।

इस बंगले को लेकर भाजपा ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान इसे शीश महल का नाम देकर आम आदमी पार्टी और केजरीवाल पर हमले किए थे। भाजपा के नेता विजेंद्र गुप्ता ने इस मामले में आरोप लगाया था कि दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने लगभग 8 एकड़ में बने बंगले का पुनर्निर्माण करते समय नियमों का उल्लंघन किया। उन्होंने दावा किया था कि इसके निर्माण में कई प्रकार की गड़बड़ी हुई है ।

Tags: kejriwal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी  कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल
अमेरिका-इजराइल v/s ईरान: महायुद्ध का 5वां दिन; ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी पनडुब्बी का हमला, सौ लोगों की मौत, कई लोग लापता
योजनाओं का आमजन तक पहुंचे लाभ : विभाग में नवनियुक्त कार्मिकों के प्रशिक्षण पर भी दिया जोर, समित शर्मा ने अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश