इंडोनेशिया में तेज रफ्तार बस पलटी : 12 लोगों की मौत, 5 घायल

बस में सवार थे 25 लोग

इंडोनेशिया में तेज रफ्तार बस पलटी : 12 लोगों की मौत, 5 घायल

इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत के पदांग पंजांग शहर में मंगलवार सुबह बस दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और अन्य पांच घायल हो गए

जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत के पदांग पंजांग शहर में मंगलवार सुबह बस दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और अन्य पांच घायल हो गए। अधिकारियों ने दुर्घटना की पुष्टि की है। पदांग पंजांग में परिवहन विभाग के प्रमुख अर्केस रेफैगस ने यहां शिन्हुआ को बताया कि यह दुर्घटना अंतर लिंटास सुमात्रा (एएलएस) कंपनी द्वारा संचालित एक बस के कथिततौर पर ब्रेक फेल होने के कारण हुई।

ब्रेक फेल होने के कारण बस ने नियंत्रण खो दिया और पलट गई। रेफैगस ने कहा कि “एएलएस बस काफी तेज रफ्तार से जा रही थी और इसी दौरान ब्रेक फेल हो गया। बस तीव्र मोड़ पर पलट गई। उन्होंने कहा कि बस में 25 लोग सवार थे। बस पलटते ही एक घर की बाड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में बस चालक बच गया। सभी घायलों को दो स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

लंबित कृषि कनेक्शन को लेकर विधानसभा में प्रश्न, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा- बकाया कृषि कनेक्शन की नई कट ऑफ डेट जारी होने पर दिए जाएंगे कनेक्शन लंबित कृषि कनेक्शन को लेकर विधानसभा में प्रश्न, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा- बकाया कृषि कनेक्शन की नई कट ऑफ डेट जारी होने पर दिए जाएंगे कनेक्शन
महवा विधानसभा क्षेत्र में लंबित कृषि कनेक्शन को लेकर विधायक राजेंद्र मीणा ने राजस्थान विधानसभा में प्रश्न उठाया। ऊर्जा मंत्री...
विधानसभा में 75 शिक्षकों का जिला आवंटन निरस्त होने का उठा मामला, मंत्री ने स्वीकारी गलती
रूस यूक्रेन हमला: शांति बातचीत के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन, भारी नुकसान की आशंका
एआई इम्पैक्ट समिट 2026: दिल्ली पहुंचे गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, 20 फरवरी को समिट में होंगे शामिल
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा का सरकार पर हमला, कहा- मेहनतकशों के हाथ खाली, उनके हक का पैसा किसके पास
आज दूसरे दिन भी आईएचएमएस सर्वर में आ रही दिक्कतें : मैनुअल कट रही पर्ची, ओपीडी टाइम एक घंटे बढ़ाया
जनजाति क्षेत्रों में हॉस्टल्स में बिना टेंडर सामग्री खरीद पर सदन में घिरे मंत्री, स्पीकर ने दी व्यवस्था