गाजा में युद्धविराम के बावजूद हमले जारी, हमास ने अमेरिका और मध्यस्थों से नेतन्याहू को रोकने की अपील की

बेंजामिन नेतन्याहू पर सीज़फायर समझौते के दुरुपयोग का हमास का आरोप

गाजा में युद्धविराम के बावजूद हमले जारी, हमास ने अमेरिका और मध्यस्थों से नेतन्याहू को रोकने की अपील की
फ़िलिस्तीनी संगठन हमास ने अमेरिकी प्रशासन और मध्यस्थों से इज़रायल को गाज़ा में युद्धविराम के उल्लंघन और हमले जारी रखने से रोकने की अपील की है। हमास ने आरोप लगाया कि इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू शांति समझौते का इस्तेमाल गाज़ा में हत्याएं जारी रखने के लिए कर रहे हैं।

बेरूत। फ़िलिस्तीनी संगठन हमास ने अमेरिकी प्रशासन और इज़रायल के साथ बातचीत में शामिल अन्य मध्यस्थों से कहा कि वे इज़रायल को गाज़ा पट्टी में हुए युद्धविराम समझौते के दौरान फ़िलिस्तीनी इलाक़ों पर हमले जारी रखने से रोकें।हमास ने शनिवार को एक बयान में कहा, "हम मध्यस्थों और अमेरिकी प्रशासन से अपील करते हैं कि वे इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को युद्धविराम समझौते का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर हत्याएं जारी रखने के बहाने के तौर पर न करने दें।"

स्थानीय चिकित्सा सेवाओं के अनुसार, शनिवार को गाज़ा शहर में एक रिहायशी इमारत पर इज़रायली हवाई हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें चार महिलाएं शामिल थीं। हालांकि इज़रायली सेना ने इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की। उल्लेखनीय है कि नौ अक्टूबर 2025 को, मिस्र, कतर, अमेरिका और तुर्की की मध्यस्थता से इज़रायल और हमास, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पेश की गई शांति योजना के पहले चरण को लागू करने पर सहमत हुए। अगले दिन, गाज़ा पट्टी में युद्धविराम लागू हो गया। समझौते के अनुसार, इज़रायली सैनिक तथाकथित 'येलो लाइन' तक पीछे हट गए लेकिन उन्होंने गाजा पट्टी के 50 प्रतिशत से ज़्यादा इलाके पर अपना नियंत्रण बनाए रखा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जंतर मंतर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी पर जवाब दे सरकार, पुलिस ने दर्ज नहीं की प्रा​थमिकी : राहुल जंतर मंतर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी पर जवाब दे सरकार, पुलिस ने दर्ज नहीं की प्रा​थमिकी : राहुल
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस द्वारा महिला पत्रकार और महिला प्रदर्शनकारियों से की...
एमएलए के जाति प्रमाण पत्र को लेकर 3  माह में करें फैसला : हाईकोर्ट
तय नीति के अनुसार हर वर्ष 35 से 40 विमान मिलें तो सुधरेंगे हालात, वायु सेना के पास लड़ाकू विमानों की कमी: एपी सिंह
नेतन्याहू ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार से की फोन पर बात, बोले- आप इजरायल, भारत और दुनिया के हीरो हैं
हाथियों के संरक्षण और कल्याण के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने लिया विभिन्न गतिविधियों में भाग
पंचायतीराज चुनाव में पार्टी पूरी ताकत से जुटेगी : राठौड़
जंतर-मंतर पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन! सिब्बल, भूषण और यादव समेत कई प्रदर्शनकारी हिरासत में