कांग्रेस कार्यालयों पर हमले निंदनीय : जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे पुलिस, वेणुगोपाल ने कहा- भाजपा के राज में विरोध करने की आजादी नहीं

भाजपा का तरीका झगड़े का माहौल बनाना

कांग्रेस कार्यालयों पर हमले निंदनीय : जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे पुलिस, वेणुगोपाल ने कहा- भाजपा के राज में विरोध करने की आजादी नहीं
केसी वेणुगोपाल ने पार्टी कार्यालयों पर हमलों की निंदा करते हुए भाजपा के विरोध प्रदर्शनों को ‘तमाशा’ करार दिया। उन्होंने तिरुवनंतपुरम डीसीसी कार्यालय में पथराव और अनावूर मंडलम कार्यालय में आगजनी का जिक्र करते हुए पुलिस से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि भाजपा हिंसा के जरिए राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है।

तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित को काले झंडे दिखाने के विरोध में केरल में पार्टी कार्यालय पर हुए हमलों की निंदा की है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के किये जा रहे विरोध प्रदर्शन को 'तमाशा' करार दिया है। वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय पर किये गये हमले बहुत निंदनीय हैं। उन्होंने पुलिस से हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, कांग्रेस के पार्टी कार्यालय के खिलाफ हिंसा, जिसमें पथराव में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस समिति कार्यालय (डीसीसी) के कांच के शीशे टूटना और रात में अनावूर मंडलम समिति कार्यालय में आग लगाना शामिल है, निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि गृहमंत्री के खिलाफ काले झंडे दिखाने के नाम पर भाजपा कार्यकर्ता पूरे केरल में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

उन्होने आरोप लगाते हुए कहा, भाजपा के राज वाले भारत में ऐसी स्थिति है, जहां विरोध करने की भी आजादी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया और परीक्षा विवाद जैसे मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी साख खो दी है', अब हिंसा के जरिए केरल में लोगों की शांतिपूर्ण जिंदगी में खलल डालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, भाजपा का तरीका झगड़े का माहौल बनाना और अराजकता को बढ़ावा देना है। इसे कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता। वेणुगोपाल ने पुलिस से राज्य में हमलों का नेतृत्व करने और हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा।

 

Read More हरियाणा में गिरी निर्माणाधीन 3 मंजिला इमारत : पिछला हिस्सा अचानक ढहने से 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशनी में जुटी टीमें

Read More ट्रंप के दौर में बढ़ा कनाडा-अमेरिका तनाव, पीएम कार्नी ने सैन्य कार्रवाई की संभावना पर तैयारी की बात कही

 

 

Read More केजरीवाल की​ टिप्पणी पर प्रवेश वर्मा का पलटवार, बोले- सरकारी काम में बाधा नहीं होगी बर्दाश्त, आप विधायक और कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का : खबर छपी तो जागा स्वास्थ्य विभाग, शंभुपुरा में 11 संक्रमित मिले, 2 गंभीर मरीजों को किया रैफर असर खबर का : खबर छपी तो जागा स्वास्थ्य विभाग, शंभुपुरा में 11 संक्रमित मिले, 2 गंभीर मरीजों को किया रैफर
घर-घर सर्वे हुआ तो चर्मरोग रोग से पीड़ित एक दर्जन मरीज़ मिले, बुखार सहित अन्य बीमारियों के 91 मरीज़ मिलें,...
VOICE OF Gen-Z & Alpha : जो मैदान की बारीकियों को नहीं जानता, वह मैदान के भविष्य का फैसला कैसे कर सकता
इलाज कराएं या दिहाड़ी बचाएं, शंभुपुरा वासियों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट, 24 किमी दूर मरीज को अस्पताल लेकर आने - जाने में 400 से 500 रुपए होते खर्च
बनास नदी पर बना राजस्थान का सबसे लंबा हाई-लेवल ब्रिज, 134.74 करोड़ की लागत से तैयार
पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव: राजा वड़िंग का इस्तीफा, नए प्रदेशाध्यक्ष के नाम का ऐलान जल्द
पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़ाए दाम : अब 2837 रुपए में मिलेगा, घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर
सफाईकर्मियों के योगदान को गरिमा और सम्मान के साथ मिले मान्यता : स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी, रेखा गुप्ता ने कहा- महिला कर्मियों की सुरक्षा पर दिया जाए विशेष ध्यान