DGSM का फैसला: कोरोना और यूक्रेन-रूस तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध, समझौते के तहत जारी उड़ानों एवं एयर कार्गो सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर

DGSM का फैसला: कोरोना और यूक्रेन-रूस तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध,   समझौते के तहत जारी उड़ानों एवं एयर कार्गो सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सोमवार को देश में कोरोना महामारी के जारी प्रकोप और रूस-यूक्रेन के बीच बिगड़ते हालातों के मद्देनजर अगले आदेश तक नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के निलंबन की समय-सीमा को बढ़ा दिया है।इस समझौते के तहत जारी उड़ानों एवं एयर कार्गो सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

सोमवार को जारी आदेश में कहा गया,''26-11-2021 को जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय व्यवसायिक उड़ानों पर लगाए गए प्रतिबंध को अगले आदेश तक बढ़ाने का फैसला किया है, हालांकि यह प्रतिबंध डीजीसीए द्वारा अनुमोदन प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कार्गो संचालन और उड़ानों पर लागू नहीं होगा।''

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बाद से मार्च, 2020 से अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानें निलंबित हैं। भारत ने पिछले साल 15 दिसंबर से अनुसूचित वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिर से शुरू करने का फैसला किया था, लेकिन कोरोना के नये स्वरूप ओमिक्रॉन की वजह से मामलों की संख्या में तेजी से आए उछाल की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। हालांकि, दुनिया में महामारी की स्थिति में कुछ सुधार आया है, लेकिन अभी यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष ङ्क्षचता का एक नया कारण बना हुआ है। कुछ यूरोपीय देशों और कनाडा ने अपने हवाई क्षेत्र में रूसी उड़ानों को निलंबित कर दिया है। रूस ने इस पर इसी तरह से जवाबी कार्रवाई की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू ‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
लाख कलाकार द्रोपदी मीणा की दो दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘द पावर 2.0’ जवाहर कला केंद्र की परिजात द्वितीय गैलरी में...
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे
भूंकप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मौतें, 700 घायल, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...