दिवाली से पहले निवेशकों की बल्ले-बल्ले: तेजी के साथ हुई सप्ताह की शुरूआत, सेंसेक्स 1000 अंक उछला; ये स्टॉक्स करवाएंगे मोटी कमाई

ब्रेंट क्रूड फिसलकर 110 डॉलर से नीचे

दिवाली से पहले निवेशकों की बल्ले-बल्ले: तेजी के साथ हुई सप्ताह की शुरूआत, सेंसेक्स 1000 अंक उछला; ये स्टॉक्स करवाएंगे मोटी कमाई
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक चढ़कर 75,489 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 23,300 के पार निकल गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज में छह फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई।

मुंबई। कच्चे तेल में नरमी और विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में जबरदस्त तेजी देखी गई और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स एक हजार अंक से अधिक उछल गया। सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 719 अंक की मजबूती के साथ खुला। कुछ ही देर में यह 1,030 अंक चढ़कर 75,489 अंक पर पहुंच गया। खबर लिखे जाते समय यह 943.38 अंक (1.27 प्रतिशत) ऊपर 75,402.91 अंक पर था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा फिलहाल तीन फीसदी से अधिक टूटकर 110 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया है। इससे घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा मजबूत हुई है। इसमें दूसरे एशिया बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों का भी योगदान रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 169 अंक ऊपर 23,222.30 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 251.70 अंक यानी 1.09 प्रतिशत की बढ़त में 23,304.80 अंक पर था।

बाजार में चौतरफा लिवाली चल रही है। वृहत बाजार के और सभी सेक्टरों के सूचकांक फिलहाल हरे निशान में हैं। विशेष रूप से तेल एवं गैस सेक्टर का सूचकांक 3.5 प्रतिशत ऊपर चल रहा है। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, धातु और ऑटो सेक्टरों के सूचकांकों में भी अच्छी बढ़त है। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर छह फीसदी से अधिक ऊपर चल रहा है। टाटा स्टील में चार प्रतिशत और एनटीपीसी तथा मारुति सुजुकी में पौने तीन प्रतिशत की तेजी है। एशियन पेंट्स और एलएंडटी के शेयर भी दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त में हैं। सन फार्मा, अडानी पोर्ट्स और इंफोसिस के शेयर अभी दबाव में हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सफेद नीलगाय का दुर्लभ दीदार, जयपुर के पास दिखा कुदरत का अनोखा नजारा  सफेद नीलगाय का दुर्लभ दीदार, जयपुर के पास दिखा कुदरत का अनोखा नजारा 
जयपुर के नजदीक चौमूं क्षेत्र में कुदरत का एक बेहद दुर्लभ नजारा देखने को मिला। यहां सफेद रंग की नीलगाय...
झुंझुनूं हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों के उपचार और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता के निर्देश 
यूडीएच विभाग की 96.94 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, 3,985 परिवाद लंबित 
सोनिया गांधी ने की लालू प्रसाद यादव से मुलाकात, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी, RJD सुप्रीमो ने कहा- पुराने दिनों की यादें हुई ताजा 
राइड बुक करने पर युवक से गाली-गलौज, लोकेशन पर बुलाकर की मारपीट
पत्नी के शौक ने बनाया चोर: शोरूम से चुराई 23 लाख की कार लेकिन GPS ने खोल दी पोल, जानें पूरा मामला ?
आईएएस शिखर अग्रवाल को कॉटेज-विला खरीदने पर सरकार का नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब