बिबेक देबरॉय का निधन, मोदी के आर्थिक सलाहकार परिषद के थे अध्यक्ष
कई किताबें लिखी हैं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. देबरॉय को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक महान विद्वान थे।
नई दिल्ली। अर्थशास्त्री एवं प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय का निधन हो गया। दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज के पूर्व छात्र देबरॉय 2019 तक सरकारी थिंक-टैंक नीति आयोग के सदस्य भी थे। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. देबरॉय को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक महान विद्वान थे, जिनकी अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, अध्यात्म और अन्य विविध क्षेत्रों में काफी पकड़ रही। मोदी ने एक्स पर लिखा कि मैं डॉ. देबरॉय को कई वर्षों से जानता हूं। अपने कार्यों के माध्यम से उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। सार्वजनिक नीति में अपने योगदान से परे उन्हें हमारे प्राचीन ग्रंथों पर काम करने और उन्हें युवाओं के लिए सुलभ बनाने में आनंद आता था।
Tags: bibek
Related Posts
Post Comment
Latest News
09 Oct 2026 18:51:44
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वर्ल्डस्किल्स' प्रतियोगिता के भारतीय दल से संवाद करते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण संस्थानों का महत्व...

Comment List