भाजपा की नई दिल्ली कार्यशाला : PM मोदी का जीएसटी सुधारों के लिए अभिनंदन, उपराष्ट्रपति चुनाव की रणनीति पर जोर

आखिरी पंक्ति में सहज भाव से बैठे दिखाई दिए पीएम

भाजपा की नई दिल्ली कार्यशाला : PM मोदी का जीएसटी सुधारों के लिए अभिनंदन, उपराष्ट्रपति चुनाव की रणनीति पर जोर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 2 दिवसीय कार्यशाला में रविवार को ऐतिहासिक जीएसटी सुधार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया गया

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 2 दिवसीय कार्यशाला में रविवार को ऐतिहासिक जीएसटी सुधार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया गया, जहां वह आम कार्यकर्ता की तरह कार्यशाला की आखिरी पंक्ति में सहज भाव से बैठे दिखाई दिए।

भाजपा की 2 दिवसीय कार्यशाला रविवार सुबह 11 बजे से संसद के जीएमसी बालयोगी सभागार में शुरू हुई। इस कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद शामिल हुए। इस कार्यशाला में उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी और विकसित भारत समेत कई मुद्दों पर चर्चा होनी है।

इस कार्यशाला में प्रधानमंत्री द्वारा 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से जीएसटी सुधारों की घोषणा को साकार करने पर भाजपा सांसदों ने प्रस्ताव पारित करके उनका अभिनंदन और आभार व्यक्त किया गया। भाजपा की 2 दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन सांसदों के लिए महत्वपूर्ण चार सत्र होंगे। पहला सत्र आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी भारत, ईज ऑफ डूइंग और युवा शक्ति एवं रोजगार पर होगा। दूसरा सत्र सांसदों की ओर से सोशल मीडिया के प्रभावी प्रयोग पर होगा। तीसरा सत्र सांसदों की स्थायी समिति के समूहों से संबंधित है, जिसमें अलग-अलग मंत्रालयों की संसदीय समितियों से जुड़ा है।

इसमें संसदीय समिति की कार्यवाही का महत्व, संसद सत्र की तैयारी, संसदीय नियमावली का इस्तेमाल, मंत्रालय रिपोर्ट का अध्ययन और सांसद के रूप में व्यवहार और सावधानी आदि पर चर्चा होगी। चौथे और अंतिम सत्र में सागरीय क्षेत्र, लेफ्ट विंग क्षेत्र, ग्रामीण क्षेत्र, शहरी क्षेत्र और पहाड़ी और उत्तर पूर्व क्षेत्र के बारे में चर्चा होगी।

Read More कांग्रेस का केंद्र पर निशाना : पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने की राजीव गांधी की पहल ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी, दो लाख से अधिक गांवों को मिल रहा फायदा

भाजपा कार्यशाला के दूसरे दिन सोमवार को 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भाजपा सांसदों को चुनाव प्रक्रिया, मतदान करने का तरीका और सावधानियों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। ज्ञात रहे कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी न्यायमूरित बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है।

Read More होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग हटाने के अभियानों में भाग ले सकता है तुर्की : भागीदारी में नहीं होगी कोई आपत्ति, हकन ने कहा- बहुराष्ट्रीय तकनीकी गठबंधन करेगा अभियान का नेतृत्व

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल