बसपा सांसद दानिश अली ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, बोले- संसद प्रकरण में चुप्पी तोड़ें मोदी 

जान से मारने की मिलने के लगाए आरोप

बसपा सांसद दानिश अली ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, बोले- संसद प्रकरण में चुप्पी तोड़ें मोदी 

बहुजन समाज पार्टी के नेता कुंवर दानिश अली ने लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी सांसद रमेश बिधुड़ी मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चुप्पी तोड़नेे का आग्रह करते हुए कहा कि जल्द से जल्द जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी के नेता कुंवर दानिश अली ने लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी सांसद रमेश बिधुड़ी मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चुप्पी तोड़नेे का आग्रह करते हुए कहा कि जल्द से जल्द जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

अमरोहा से लोकसभा सांसद दानिश अली ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोकसभा में जो प्रकरण हुआ उसके आठ दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई का नामोनिशान नहीं दिखा दे रहा है यह हैरान और परेशान करने वाला है। इसके विपरीत उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जन से मारने की धमकियाँ दी जा रही है। यह क्या हो रहा है इस देश में।

उन्होंने कहा कि सदन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने खत लिखा है। प्रधानमंत्री  सदन के नेता हैं इसलिए उनकी जिम्मेदारी अधिक बनती है। बापू के देश में जिस प्रकार लिंचिंग की घटनायें हो रही है उससे दुनिया को हम क्या संदेश दे रहे हैं।

Read More कोलकाता के पासपोर्ट कार्यालयों और डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

बसपा सांसद ने मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि उनकी जान को खतरा हुआ है। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यवहार की सार्वजनिक तौर पर निंदा करने से संसदीय कार्यवाही के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की आपकी प्रतिबद्धता का पता चलेगा।

Read More प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के दिल्ली दौरे से पहले आया बड़ा बयान: नहीं उठाएंगे ट्रूडो-हार्पर जैसा कदम, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

उन्होंने रमेश बिधुड़ी के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की माँग करते हुए कहा कि मोदी की अभी तक चुप्पी नहीं टूटी यह दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर बिधुड़ी के खिलाफ़ कार्रवाई नहीं हुई तो देश लोकतंत्र और आने वाली नस्लों के लिए इससे अधिक बेइज्जती की बात नहीं हो सकती है।

दानिश अली ने कहा कि पूरा मामला सदन में हुआ है तो कानूनी मामला बनता नहीं है इसलिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को रमेश बिधुड़ी को निलंबित  कर कानूनी कार्रवाई के लिये सिफ़ारिश करना चाहिए।

 इसलिए मोदी को पत्र लिखकर कहा आपके तरफ़ से कम से कम बयान तो आना चाहिए की लोकतंत्र के मंदिर में हम बैठते हैं इसमें जो घटना हुई उसकी निंदा करें। पीएम का बयान ना आना उन लोगों के लिये जो लोकतंत्र में यक़ीन रखते हैं उनके लिए अफ़सोस की बात है।

उन्होंने कहा कि नफऱत के माहौल को जिस प्रकार बढ़ावा दिया जा रहा है वह चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि हाल ही में दिल्ली में मामूली सी बात बार एक नौजवान को खंभे से बांधकर मारा गया। यह कम राजधानी के अंदर हो रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब