सीबीआई ने जारी किया लुकआउट नोटिस, हर साजिश होगी विफल : सिसोदिया
छापे के दौरान सीबीआई को कुछ नहीं मिला
सिसोदिया ने कहा कि छापे के दौरान सीबीआई को कुछ नहीं मिला। अब लुक आउट नोटिस का इस्तेमाल किया है कि सिसोदिया उपलब्ध नहीं है।
नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति लागू करने में कथित अनियमितताओं की जांच के कुछ नहीं मिलने पर उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। सिसोदिया ने कहा कि छापे के दौरान सीबीआई को कुछ नहीं मिला। अब लुक आउट नोटिस का इस्तेमाल किया है कि सिसोदिया उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद मैं दिल्ली में आसानी से उपलब्ध हूं। मुझे बताएं कि कहां आना है। सिसोदिया ने ट्वीट कर के नोटिस को नौटंकी करार दिया।
एक अन्य ट्वीट में सिसोदिया ने लिखा कि हमारे पर लगाया गया कोई भी आरोप नहीं चलेगा। हमारे खिलाफ हर केस खारिज हो जाएगा। हम ईमानदारी से काम करते रहेंगे। उनकी हर साजिश विफल होगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
28 Oct 2026 17:32:52
धनरूप प्रोडक्शन की फिल्म भैरव का भरम का ट्रेलर लॉन्च किया गया। फिल्म 30 अक्टूबर को प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल...

Comment List