परिवहन विभाग : जयपुर में वाहन हो रहा था चेक, मध्यप्रदेश से जारी हो गई फिटनेस

सितंबर 2022 में पंजीकृत यह ट्रक भवनदीप सिंह कालरा के नाम पर 

परिवहन विभाग : जयपुर में वाहन हो रहा था चेक, मध्यप्रदेश से जारी हो गई फिटनेस
वाहनों की फिटनेस जांच में कथित फर्जीवाड़े का नया मामला। 23 अक्टूबर को जयपुर के शाहपुरा स्थित एटीएस पर ट्रक RJ14GP4938 की जांच हुई, लेकिन तकनीकी खराबी से प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ। इसी दौरान मध्यप्रदेश के धार स्थित एटीएस ने उसी वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

जयपुर। वाहनों की फिटनेस जांच में फर्जीवाड़े का एक और मामला सामने आया है। वाहन संख्या RJ14GP4938 की फिटनेस प्रक्रिया में बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। सितंबर 2022 में पंजीकृत यह ट्रक भवनदीप सिंह कालरा के नाम पर है। जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को शाम 5:15 बजे जयपुर के शाहपुरा स्थित वत्सल एंटरप्राइजेज एटीएस पर ट्रक की मशीनों से जांच शुरू हुई। शाम 5:55 बजे तक सभी जांच पूरी कर वाहन की डिटेल पोर्टल पर अपलोड कर दी गई। इसके बावजूद यहां सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी के कारण फिटनेस प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सका। इसी बीच मध्यप्रदेश के धार स्थित आदिनाथ फिटनेस एलएलपी ने इसी वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

ऐसे में, सवाल उठता है कि जब ट्रक जयपुर के शाहपुरा में जांच के लिए मौजूद था, तो उसकी फिटनेस मध्यप्रदेश में कैसे बन गई? बिना वाहन की वास्तविक जांच किए फिटनेस प्रमाण पत्र जारी होने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद ऐसे मामलों में कथित अनियमितताएं करने वाले एटीएस के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 39 लोगों की मौत; रेल सेवाएं प्रभावित स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 39 लोगों की मौत; रेल सेवाएं प्रभावित
स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम 39 लोगों की मौत...
सहकारिता विभाग के 98.56 प्रतिशत परिवादों का निस्तारण, औसतन 13 दिन में हो रहा समाधान 
30 अक्टूबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक कार्यक्रम का ऐलान
महारानी महाविद्यालय की छात्राओं ने किया विधानसभा का भ्रमण, देवनानी ने पूछा- कौन बनेगा विधायक? 
खड़गे की टिप्पणी पर BJP का पलटवार, जारी किया 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' सॉन्ग
‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे के साथ 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की रैली, पढ़े पूरी खबर
परिवहन विभाग : जयपुर में वाहन हो रहा था चेक, मध्यप्रदेश से जारी हो गई फिटनेस