छत्तीसगढ़: चक्रवात 'अर्नब' के कारण भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, सरकार ने जारी किया अलर्ट

अगले 48 घंटों में 2 से 4 डिग्री तापमान बढ़ने का अनुमान

छत्तीसगढ़: चक्रवात 'अर्नब' के कारण भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, सरकार ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से हुई बारिश के बाद अब अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार को कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में नई मौसमी प्रणाली भी सक्रिय हो रही है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से हुई बारिश के बाद अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान जताया है। हालांकि, रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने आज यह जानकारी दी है। विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। इस अवधि में सर्वाधिक 70 मिलीमीटर बारिश जशपुर जिले के मनोरा में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कुनकुरी और बलरामपुर जिले के कुसमी में 50-50 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। प्रदेश में तापमान की स्थिति पर नजर डालें तो शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।

इस बीच बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रही नई मौसम प्रणाली पर भी मौसम विभाग नजर बनाए हुए है। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र 31 अक्टूबर को अवदाब में परिवर्तित हो गया। यह प्रणाली विजयपुरम से लगभग 330 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम दिशा में स्थित थी। मौसम विभाग के मुताबिक, इस अवदाब के अगले 12 घंटों में गहरे अवदाब और उसके बाद चक्रवाती तूफान का रूप लेने का अनुमान जताया गया है। मौसम प्रणाली के पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने का अनुमान है। इसके दो नवंबर की शाम तक आंध्र प्रदेश तट के समीप पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है।

राजधानी रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने के आसार हैं। आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश अथवा बूंदाबांदी हो सकती है। शहर का अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इससे पहले शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

Read More कुंभ से पहले नासिक में बजे शंख, बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से राजधानी रायपुर में तेज बारिश हुई थी। अब मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान बढ़ने के संकेत दिए हैं लेकिन कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है।

Read More फिलीपींस: राजनाथ सिंह ने की अमेरिकी रक्षा मंत्री से मुलाकात, दोनों देशों के 10 साल के डिफेंस प्लान की समीक्षा 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उज्जैन में दर्दनाक हादसा: होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत, बचाने पहुंचे 2 की तबीयत बिगड़ी उज्जैन में दर्दनाक हादसा: होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत, बचाने पहुंचे 2 की तबीयत बिगड़ी
मध्य प्रदेश के उज्जैन में देवास रोड स्थित श्री गंगा होटल के वेस्टेज चैंबर की सफाई के दौरान जहरीली गैस...
जामड़ोली लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन अन्य की तलाश जारी
मोसाद के पूर्व एजेंट का साथ और 2 वैन... ऐसे ब्राजील से फरार हुए बोल्सोनारो!
फर्जी जीएसटी बिलिंग सिंडिकेट का खुलासा, 4.58 करोड़ रुपए नकद बरामद
राइनोकॉन-2026: डॉ. मोहनीश ग्रोवर ने बढ़ाया राजस्थान का गौरव, देशभर से पहुंचे 500 से अधिक विशेषज्ञ
नौकरियों की बहार, सुबोध कॉलेज के मेगा जॉब फेयर में युवाओं को मिला रोजगार
भदोही: ऑक्सीजन टैंकर और कंटेनर की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौत; बचाव और राहत कार्य जारी