सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव में हुआ निधन

लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं सावित्री देवी

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव में हुआ निधन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर के आवास पर अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलने के समय सीएम योगी गोरखपुर में 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण कार्यक्रम में शामिल थे, जिसे उन्होंने जारी रखा।

देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के अपने पैतृक गांव पंचुर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की पुष्टि पौड़ी के जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने की है।

मां के निधन की सूचना मिलने के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में एक कार्यक्रम में मौजूद थे। यहां 50 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए जा रहे थे। सूचना मिलने के बावजूद उन्होंने कार्यक्रम जारी रखा। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह मां के अंतिम दर्शन के लिए पैतृक गांव पहुंच सकते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

भुगतान नहीं करने पर पीएचईडी के तीन अधिकारियों की कुर्सियां कुर्क, ढोल बजाकर चस्पां किए नोटिस भुगतान नहीं करने पर पीएचईडी के तीन अधिकारियों की कुर्सियां कुर्क, ढोल बजाकर चस्पां किए नोटिस
एडवोकेट राजू अंबेडकर के अनुसार जालंधर की सचदेवा मेटल वर्क्स कंपनी ने वर्ष 2018, 2019 और 2020 में पीएचईडी को...
सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, उत्तराखंड के पैतृक गांव में हुआ निधन
बूंदी पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस-भाजपा के बीच कड़ी टक्कर
असर खबर का : सिमलिया सीएचसी में रात को डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई, खबर के बाद चिकित्सा विभाग ने बदली व्यवस्था
Voice Of Youth: धरोहरों की पुकार, युवाओं की जिम्मेदारी... विरासत बचाने को उठाएं कदम
वी. श्रीनिवास ने वैश्विक सुशासन के लिए देशों के बीच प्रशासनिक अनुभव साझा करने पर दिया जोर
दीपावली तक सड़कें गड्ढामुक्त करने की सरकारी योजना फेल, प्रदेशभर में बदहाल सड़कों से आमजन परेशान