यूपी में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समय घटा

यात्रा उत्तर प्रदेश में अब 21 फरवरी तक ही रहेगी

यूपी में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समय घटा

नए कार्यक्रम के अनुसार यात्रा अब मुरादाबाद,अमरोहा,रामपुर,बरेली,अलीगढ़ आदि जिलों में प्रवेश नहीं करेगी। 16 फरवरी को यात्रा वाराणसी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ के रास्ते 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी।

लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में अब 21 फरवरी तक ही रहेगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं और छात्र-छात्राओं के हितों को देखते हुए गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समय उत्तर प्रदेश में घटाया है। यूपी बोर्ड की परीक्षायें 22 फरवरी से शुरु हो रही हैं। इससे पहले के कार्यक्रम के अनुसार यात्रा को 16 से 26 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में रहना था जबकि पुन:निर्धारित कार्यक्रम में यात्रा का समय 16 से 21 फरवरी कर दिया गया है। 

नए कार्यक्रम के अनुसार यात्रा अब मुरादाबाद,अमरोहा,रामपुर,बरेली,अलीगढ़ आदि जिलों में प्रवेश नहीं करेगी। 16 फरवरी को यात्रा वाराणसी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़ के रास्ते 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी जहां गांधी अमेठी लोकसभा के गौरीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगें।

उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को यात्रा रायबरेली होते हुए लखनऊ में प्रवेश करेगी जहा रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। 21 फऱवरी को यात्रा का अगला पड़ाव उन्नाव होगा। उन्नाव शहर और शुक्लागंज होते हुए यात्रा कानपुर में प्रवेश करेगी जहां से हमीरपुर होते हुए झांसी पहुंचेगी और 21 फरवरी को ही मध्यप्रदेश में प्रवेश कर जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत  होली पर राष्ट्र रंग में रंग जाएं हम सब लोग, विविधताओं में भरे देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करते हैं पर्व : शेखावत 
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि रंगों...
राहुल गांधी का भाजपा पर हमला : पूरे देश में हो रहे है पेपर लीक, छात्रों के भविष्य के लिए बनाया पद्मव्यूह संकट, राहुल गांधी ने कहा- यह गंभीर समस्या एक सिस्टेमेटिक फेलियर 
ट्रक से 2 लाख रूपए की अवैध शराब बरामद : 105 कार्टून बीयर बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
मुख्यमंत्री की घोषणा से अवधिपार ऋणियों को मुख्यधारा में लाया जा सकेगा, 36 हजार से अधिक ऋणी सदस्यों को मिलेगी राहत : गौतम दक
एयरटेल-जिओ के साथ स्टारलिंक की साझेदारी से जुड़ा है राष्ट्रीय सुरक्षा का सवाल : इससे जुड़ी चिंता का समाधान आवश्यक, जयराम रमेश ने कहा- किसके पास होगा कनेक्टिविटी को चालू या बंद करने का अधिकार
पेयजल-सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराना हमारा संकल्प, प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है सरकार : रावत
संस्कृत को बढ़ावा के लिए वेद विद्यालय तथा वैदिक पर्यटन केंद्र खोल रही सरकार, शिक्षण प्रशिक्षण के लिए हम निरंतर कर रहे है प्रयास : दिलावर