कांग्रेस के उम्मीदवारों पर चल रहे है केस, पार्टी को दागी पसंद : अनिल

उनके पास उम्मीदवारों की कमी है

कांग्रेस के उम्मीदवारों पर चल रहे है केस, पार्टी को दागी पसंद : अनिल

कांग्रेस और आम आदमी आर्टी के गठबंधन पर कथित रस्साकशी पर एक सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि अभी तो कश्मकश चल रही है।

चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर तंज कसते हुये कहा कि जिन लोगों पर केस चल रहे है। कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है, जिससे पार्टी की मानसिकता का पता लगता है। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि कहा कि कांग्रेस ने उन लोगों को भी टिकट दिया है, जिन पर मामला चल रहा है, कांग्रेस को जेल जाने वाले उम्मीदवार पसंद हैं। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र पवार जो जेल में है, उन्हें टिकट दिया गया है। 

कांग्रेस और आम आदमी आर्टी के गठबंधन पर कथित रस्साकशी पर एक सवाल के जवाब में विज ने कहा कि अभी तो कश्मकश चल रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुद आम आदमी पार्टी से कहा है कि उन्हें उम्मीदवार दें, क्योंकि उनके पास उम्मीदवारों की कमी है। वहीं आम आदमी के खुद 50 सीटों पर चुनाव लडऩे को लेकर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है, कोई भी चुनाव लड़ सकता है।

Tags: candidate

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पंचायतों के परिसीमन को चुनौती देने वाली एसएलपी, हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश में दखल से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में पंचायत मुख्यालय परिवर्तन व परिसीमन अधिसूचनाओं को चुनौती देने वाली एसएलपी खारिज कर दी। सीजेआई...
आज का भविष्यफल     
जेईई-मेन : राजस्थान फिर रहा शीर्ष पर, गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 14 से घटकर 12 हुई परसेंटाइल हासिल करने वालों की संख्या 
प्राचीन श्री लक्ष्मी जगदीश मंदिर तक पहुंचना हुआ श्रद्धालुओं के लिए कष्टदायक : मांस की दुकानों, गंदगी और अतिक्रमण से आस्था पर पड़ रही है चोट
पीएम मोदी का दावा, बोलें-एआई समिट के नतीजे प्रगतिशील, नवाचारी और अवसरों से भरपूर भविष्य का करेंगे निर्माण
ईरानी सरकार की बड़ी घोषणा, कहा अगर अमेरिका प्रतिबंध हटा दें तो हम समझौते के लिये तैयार, दोनों पक्षों ने बैठक को बताया अच्दी शुरूआत 
पंच गौरव योजना से निखर रहा आमेर का पर्यटन वैभव, सैलानियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं