गणतंत्र दिवस परेड समारोह में सीट को लेकर बवाल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का गंभीर आरोप, बोलें-विपक्ष को जानबूझकर किया गया अपमानित

गणतंत्र दिवस पर विपक्ष के अपमान का आरोप

गणतंत्र दिवस परेड समारोह में सीट को लेकर बवाल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का गंभीर आरोप, बोलें-विपक्ष को जानबूझकर किया गया अपमानित

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में विपक्षी नेताओं को तीसरी पंक्ति में बैठाना संविधान और विपक्ष का जानबूझकर अपमान है।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार जानबूझकर विपक्ष को अपमानित करने का काम करती है और इसी का परिणाम है कि गणतंत्र दिवस परेड के दौरान संसद के दोनों सदनों, राज्यसभा तथा लोकसभा में विपक्ष को नेताओं को तीसरी पंक्ति में बिठाया गया। 

खड़गे ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में मंगलवार को लिखा कि सरकार ने संविधान, कांग्रेस, विपक्ष और उनका अपमान किया है। ऐसा क्यों किया गया, इस बात का सरकार से उन्हें जवाब चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि संविधान का अपमान करने वाले लोग, दो विपक्ष के नेताओं को गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान तीसरी पंक्ति में बैठाते हैं। ये सरासर गलत है, जानबूझकर विपक्ष और कांग्रेस का अपमान किया जा रहा है।

खड़गे ने कहा, मैं सीनियर मोस्ट लीडर हूं। मेरे और राहुल गांधी जी के पास कैबिनेट रैंक है, लेकिन हमें गणतंत्र दिवस समारोह में तीसरी लाइन में बैठा दिया गया, जहां स्टेट मिनिस्टर और बच्चे बैठे थे। इतना ही नहीं, हमने अपने सेक्रेटरी को भेजकर जगह तलाश की, उनके जरिए पास का इंतजाम किया।

राष्ट्रपति भवन के एक कार्यक्रम संबंधी विवाद पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भवन में स्वागत के दौरान राहु्ल गांधी ने पारंपरिक उत्तर-पूर्वी पटका पहन लिया था, वहीं जब हम खाने के लिए बैठे, तो उन्होंने पटका मोड़कर रख लिया। असलियत में केंद्र सरकार ये सिर्फ चुनाव के लिए कर रही है। केंद्र सरकार की हमेशा किसी न किसी बहाने से कांग्रेस और राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश रहती है। उसके सारे आरोप गलत हैं। 

Read More उत्तराखंड में बड़ा हादसा : पहाड़ से गिरे बोल्डर की चपेट में आया टेम्पो ट्रेवलर, 3 लोग घायल

उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने नॉर्थ ईस्ट से 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाली, वहीं नरेन्द्र मोदी मणिपुर जाने से भी डरते रहे। ऐसे में भाजपा के लोगों को राहुल गांधी और कांग्रेस पर आरोप लगाने का कोई हक नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं। केंद्र सरकार सिर्फ फिजूल का मुद्दा बना रही है।

Read More राहुल गांधी ने मैराथन को दिखाई हरी झंडी : संविधान के प्रति प्रतिबद्धता का दिया संदेश, कहा- यह मैराथन अंबेडकर के विचारों और भारतीय संविधान के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा-मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा-मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा
इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख डेविड बार्निया ने स्पष्ट किया है कि ईरान में उनका अभियान तब तक नहीं...
कांग्रेस ने परिसीमन को लेकर केंद्र पर बोला हमला : प्रतिनिधित्व वाले आश्वासनों पर उठाया सवाल, जनता को जानबूझकर धोखा देने का लगाया आरोप
विकास के नाम पर खेजड़ी के वृक्षों पर चली आरी : दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा वृक्षों का सफाया, वन प्रेमियों में रोष
कच्चा तेल फिर 95 डॉलर के करीब, जानें दाम बढ़ने के कारण
शादी की चौथी सालगिरह पर आलिया-रणबीर का खास सेलिब्रेशन : बर्फीली वादियों से शेयर की तस्वीरें-वीडियो, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
असम CM हिमंता की पत्नी पर विवादित टिप्पणी मामला : सुप्रीम कोर्ट से पवन खेड़ा को बड़ा झटका, अंतरिम जमानत पर स्टे
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, लू की चपेट में ज्यादातर जिले, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम