बिहार विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने दूसरे चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल-प्रियंका सहित गहलोत का भी नाम शामिल

इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने दूसरे चरण के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, राहुल-प्रियंका सहित गहलोत का भी नाम शामिल

बिहार विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान छह नवंबर को और दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित 40 प्रमुख नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। पार्टी ने कहा है कि उसके ये सभी वरिष्ठ नेता 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों के साथ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

कांग्रेस की सूची में इन शीर्ष नेताओं के अलावा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, तारिक अनवर, सचिन पायलट जैसे प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। इनके अतिरिक्त पार्टी ने रणदीप सुरजेवाला, सुप्रिया श्रीनेत, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, जिग्नेश मेवानी को भी स्टार प्रचारक बनाया है। बिहार विधानसभा के लिए पहले चरण का मतदान छह नवंबर को और दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा।

 

Tags: Congress

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान