अपनी नाकामी छिपाने के लिए लोगों को भ्रमित कर रही कांग्रेस : जारी रहेंगे जीएसटी सुधार, मोदी ने कहा- देश में आर्थिक मजबूती का हुआ सूत्रपात

सरकार ने कर कम करके मंहगाई कम की

अपनी नाकामी छिपाने के लिए लोगों को भ्रमित कर रही कांग्रेस : जारी रहेंगे जीएसटी सुधार, मोदी ने कहा- देश में आर्थिक मजबूती का हुआ सूत्रपात
नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर जीएसटी में सुधारों पर देशवासियों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा है।

नोएड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधारों पर देशवासियों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस अपनी सरकारों की नाकामियों को छिपा रही है और देश की आर्थिक मजबूती के लिए मोदी सरकार में जीएसटी सुधारों का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा।

मोदी ने दुनिया भर की कंपनियों का आह्वान करते हुए कहा कि भारत और उत्तर प्रदेश निवेश के लिए सबसे उपर्युक्त और आकर्षक जगह है तथा यहां पर निवेश भारत के साथ-साथ विदेशी कंपनियों के लिए भी फायदे का सौदा है।  

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में जीएसटी व्यवस्था लागू किए जाने और बाद में उसमें किए गए नई पीढी के सुधारों का उल्लेख किया और कहा कि इससे देश में आर्थिक मजबूती का सूत्रपात हुआ है। जीएसटी सुधारों पर विपक्ष की बयानबाजी पर उसे आडे हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल 2014 से पहले की अपनी सरकारों की नाकामियों को छिपाने के लिए लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

मोदी ने कहा- कुछ राजनीतिक दल देश के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। वर्ष 2014 की सकरार की नाकामी छिपाने के लिए कांग्रेस और उसके साथी दल जनता से छूट बोल रहे हैं। उस समय कर की लूट मची हुई थी और उस कर में  से भी लूट होती थी। जनता पर कर की मार थी।  

Read More डूंगरपुर जिले में चांदीपुरा वायरस की दस्तक : मासूम की मौत, 75 घरों का सर्वे, फोगिंग शुरू

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने कर कम करके मंहगाई कम की है। सरकार ने लोगों की आय बढ़ाई है और कर को कम किया है। उन्होंने कहा कि यदि 12 लाख आयकर मुक्त राशि और जीएसटी सुधारों से होने वाल फायदे को जोड़ा जाए तो लोगों के एक वर्ष में ढ़ाई लाख करोड़ रूपए बचने जा रहे हैं। इसीलिए देश जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है।

Read More मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान में मदद करने के लिए रूस तैयार, अलीमोव ने कहा- हम खुद को थोपना नहीं चाहते

जीएसटी सुधारों को जारी रखने का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा- हम यहीं नहीं रूकने वाले। पहले 2017 में जीएसटी लाया गया और अब 2025 में जीएसटी में सुधार से आर्थिक मजबूती के बाद फिर से सुधार के बल पर आर्थिक मजबूती लाएंगे और जीएसटी में सुधार का सिलसिला चलता रहेगा।

Read More दिल्ली में दर्दनाक हादसा: फिसलन से बेकाबू कार नाले में गिरी, सेना अधिकारी के बेटे की मौत; युवती घायल

मोदी ने कहा कि उनकी सरकार में देश में राजनीतिक स्थिरता और नीति निर्माण के साथ-साथ कुशल युवा आबादी है। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी देश में यह सभी चीजें एक साथ नहीं है जबकि भारत में निवेश के लिए जरूरी हर चीज मौजूद है। उन्होंने कहा कि  दुनिया की कोई भी कंपनी अगर अपनी बढोतरी  को नए पंख लगाना चाहती है तो भारत और उत्तर प्रदेश उसके लिए  सबसे आकर्षक निवेश स्थान है। यह सभी के लिए फायदे की स्थिति की तरह है। उन्होंने वहां मौजूद सभी हितधारकों से मिलकर विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प लेने को कहा। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी