नेपाल में संसदीय चुनाव की मतगणना जारी, रवि लामिछाने की आरएसपी भारी बहुमत की ओर अग्रसर

शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) की ऐतिहासिक बढ़त

नेपाल में संसदीय चुनाव की मतगणना जारी, रवि लामिछाने की आरएसपी भारी बहुमत की ओर अग्रसर

नेपाल संसदीय चुनाव की मतगणना में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने धमाकेदार शुरुआत की है। शुरुआती रुझानों में आरएसपी 42 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि मुख्य प्रतिद्वंद्वी दल काफी पीछे हैं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह रुझान जारी रहा, तो नेपाल के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव आएगा और आरएसपी सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरेगी।

काठमांडू। नेपाल में संसदीय चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) को भारी बढ़त रही है। रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती रूझानों में आरएसपी 42 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) , नेपाली कांग्रेस, और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ नेपाल (माओइस्ट सेंटर) क्रमश: पांच-पांच सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह से शुरुआती रुझानों में आरएसपी अन्य दलों के मुकाबले काफी आगे चल रही है।

राजनीतिक विशेषज्ञों के अगर मौजूदा रुझान जारी रहता है, तो पार्टी संसद में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर सकती है। मतगणना हालांकि अभी शुरुआती दौर में है और आखिरी नतीजे सभी चुनाव क्षेत्रों में वोटों की गिनती पूरी होने पर निर्भर करेंगे। चुनाव के नतीजों पर करीब से नज़र रखी जा रही है क्योंकि वे नेपाल के राजनीतिक माहौल को बदल सकते हैं और अगली संघीय सरकार की बनावट तय कर सकते हैं। गौरतलब है नेपाल में जेन जेड आंदोलन के करीब छह महीने पर संसद के नीचले सदन के 275 सीटों पर गुरुवार को मतदान हुआ था।

नेपाल में पूर्व उप प्रधानमंत्री रवि लामिछाने की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने संसदीय चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारी बढ़त बना ली है। गौरतलब है कि, सितंबर में हुए जेन जेड आंदोलन के बाद संसद के निचले सदन के सदस्यों के चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। प्रतिनिधि सभा के 275 सीटों में से अब तक के रूझानों में आरएसपी ने 44 सीटों पर बढ़त बना रखी है। पार्टी को लगभग सभी सात प्रांत में जबरदस्त जन समर्थन मिला है। नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमंत्री खड्ग प्रसाद शर्मा ओली से चितवन-2 में लामिछाने से और चितवन 3 में श्रीमती सोबिता गौतम पूर्व प्रधानमंत्री एवं नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के समन्यवक पुष्प कमल दहल की पुत्री रेणु दहल से आगे चल रही हैं। जिला चुनाव कार्यालय के श्री शर्मा ओली को सुबह 10:00 बजे तक 2,087 वोट मिले। 

आरएसपी ने कहा है कि झापा चुनाव क्षेत्र-2 में इंदिरा राणा मगर आगे चल रही हैं। उन्हें 1,599 वोट मिले हैं, जबकि सीपीएन-यूएमएल उम्मीदवार देवराज घिमिरे को 275 वोट मिले। आरएसपी काठमांडू घाटी के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में आगे है। बारह हजार से से अधिक वोटों के साथ श्रीमती रंजू (दर्शन) न्यूपाने पहली बार काठमांडू-1 जीतने की कगार पर हैं। काठमांडू में आरएसपी के सस्मित पोखरेल नेपाली कांग्रेस के प्रदीप पौडेल (1840) के खिलाफ बड़े अंतर (5985) से आगे चल रहे हैं। 

Read More राहुल गांधी ने सैनिकों की समस्या पर सीतारमण को लिखा पत्र : दिव्यांगता पेंशन पर आयकर व्यवस्था वापस लेने की मांग, कहा- गंभीर वित्तीय संकट में है यह योजना

चुनाव अधिकारी चपला पोखरेल के अनुसार, काठमांडू-6 में आरएसपी उम्मीदवार शिशिर खनल वर्तमान में 5,771 वोटों से आगे हैं। इसी तरह, नेपाली कांग्रेस (एनसी) के उम्मीदवार कृष्णा बनिया को 1,310 वोट मिले हैं, जबकि सीपीएन (यूएमएल) उम्मीदवार अमन कुमार मास्की को 1,086 वोट प्राप्त हुए हैं। सीपीएन-यूएमएल  के उम्मीदवार प्रकाश श्रेष्ठ को 904 वोट मिले, जबकि नेपाली कांग्रेस के प्रमोदधारी गुरगैन को 720 वोट मिले। 

Read More मोदी पुड्डुचेरी और तमिलनाडु को देंगे 7,100 करोड़ रुपए की रेल- सड़क परियोजनाओं की सौगात : विवादित तिरुप्परंकुंड्रम पहाड़ी मंदिर में करेंगे दर्शन, कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर हुआ था विवाद

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान विधानसभा : कॉलेजों में खाली पदों पर विधायक और मंत्री में हुई बहस, पूर्ववर्ती सरकार को ठहराया जिम्मेदार  राजस्थान विधानसभा : कॉलेजों में खाली पदों पर विधायक और मंत्री में हुई बहस, पूर्ववर्ती सरकार को ठहराया जिम्मेदार 
राजस्थान विधानसभा में खेरवाड़ा क्षेत्र के महाविद्यालयों में रिक्त पदों को लेकर विधायक दयाराम परमार और उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद...
राजस्थान विधानसभा : भरतपुर और कोटा संभाग में खाद आपूर्ति पर सदन में उठे सवाल, विपक्ष ने लगाए आरोप
राजस्थान विधानसभा : डिजिटल लाइब्रेरी के मुद्दे पर सदन में पक्ष-विपक्ष में हुई बहस, मदन दिलावर और रामकेश मीणा के बीच तीखी नोकझोंक
हिज़बुल्लाह की चेतावनी: अभी नहीं तो कभी नहीं..लेबनान की सीमा से सटे क्षेत्रों में रहने वाले इजरायली लोगों को घर खाली करने का आदेश
राजस्थान विधानसभा : विधायकों की अनुपस्थिति पर स्पीकर ने फिर दी नसीहत, वासुदेव देवनानी ने कहा- प्रश्न पूछने वाले सदन में मौजूद रहें
संधू बने दिल्ली के उपराज्यपाल : वीरेंद्र सचदेवा ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं, विकास और खुशहाली के लिए आपके मार्गदर्शन और नेतृत्व की उम्मीद 
राजस्थान विधानसभा : वित्तीय संसाधन और गुणावगुण आधार पर खुलेगा औषधालय, डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने दिया जवाब