कश्मीर में बहाल की जानी चाहिए लोकतांत्रिक व्यवस्था : कांग्रेस

सरकार बजट के माध्यम से लोगों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर सकती है

कश्मीर में बहाल की जानी चाहिए लोकतांत्रिक व्यवस्था : कांग्रेस

जम्मू कश्मीर में प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह से पंगु हो गया है और केन्द्र सरकार बजट के माध्यम से वहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर सकती है।

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह से पंगु हो गया है और केन्द्र सरकार बजट के माध्यम से वहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर सकती है। इसलिए वहां लोकतांत्रिक व्यवस्था बहाल की जानी चाहिए। कांग्रेस के विवेक तन्खा ने राज्यसभा में जम्मू कश्मीर के लिए बजट और अनुदान संबंधी मांगों पर एक साथ हुई चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि सदन में कश्मीर के बजट पर चर्चा हो रही है, लेकिन इसमें कश्मीर के लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि क्या यह बजट लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करता है और यदि नहीं तो वहां जल्द से जल्द लोकतांत्रिक व्यवस्था की बहाली की जानी चाहिए। उन्होंने वित्त मंत्री की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि वित्त मंत्री के तौर पर भले ही आप कितना ही अच्छा बजट बना लें पर क्या यह लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। तन्खा ने कहा कि वहां पांच वर्षों के दौरान या तो राष्ट्रपति शासन रहा है या राज्यपाल शासन रहा है जिससे प्रशासन के स्तर पर पूरी तरह पंगुता आ गयी है। उन्होंने कहा कि संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने जब डल लेक का दौरा किया तो वहां स्थिति बदहाल थी। निवेश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर में कोई विदेशी निवेश नहीं करेगा बल्कि कश्मीर छोड़कर गये लोग ही करेंगे। लेकिन इसके लिए माहौल बनाना होगा।

कश्मीर में सेब और केसर व्यवसाय बड़े पैमाने पर प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में अपार संभावनाएं हैं लेकिन वहां लोगों की सरकार नहीं है। कश्मीर में शासन है सरकार नहीं है। इसलिए विधानसभा में वहां के लोगों की दिक्कतों और परिस्थितियों पर चर्चा नहीं हो रही है। तन्खा ने कहा कि कोविड के दौरान हजारों कश्मीरी छात्र देश भर में फंसे थे लेकिन उन्हें वापस लाने की व्यवस्था करने के लिए सरकार ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्य सरकारों ने इन बच्चों को वापस भेजने में मदद की। कश्मीर में पूरी तरह से प्रशासनिक पंगुता है। उन्होंने कहा कि कश्मीर की जो गत बना दी गयी है उसे यदि जल्द ही ठीक नहीं किया गया तो पता नहीं क्या हालत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी करतारपुर साहिब की तरह धार्मिक पर्यटन शुरू करने की दिशा में काम किया जाना चाहिए।


Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान