छोटे राज्यों, पूर्वी राज्यों के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं : मोदी जी के राज में ढांचागत विकास तेज हुआ, शाह ने कहा- देश आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर प्रगति कर रहा

छोटे राज्यों को लेकर राजनीतिक पंडितों का गणित फेल हुआ

छोटे राज्यों, पूर्वी राज्यों के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं : मोदी जी के राज में ढांचागत विकास तेज हुआ, शाह ने कहा- देश आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर प्रगति कर रहा

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को उत्तराखंड निवेश उत्सव पर यहां कहा कि जब तक छोटे राज्यों और पूर्वोत्तर के राज्यों का विकास नहीं होगा

रुद्रपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को उत्तराखंड निवेश उत्सव पर यहां कहा कि जब तक छोटे राज्यों और पूर्वोत्तर के राज्यों का विकास नहीं होगा, तब तक देश का समान विकास नहीं हो सकता है। देश आगे नहीं बढ़ सकता है। शाह ने कहा कि इसीलिए मोदी सरकार ने छोटे राज्यों और पूर्वोत्तर राज्यों के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने यह बात राज्य के रुद्रपुर में एक लाख करोड़ रुपए के निवेश उत्सव के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि “छोटे राज्यों को लेकर राजनीतिक पंडितों का गणित फेल हुआ है। देश के प्रिय प्रधानमंत्री अटल जी ने जब उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य का निर्माण किया तो राजनीतिक पंडितों का मानना था कि छोटे राज्यों की परिकल्पना सफल नहीं होगी।

आज तीनों राज्य अपने पैरों पर खड़े होकर आगे बढ़ रहे हैं और इसमें सोने पर सुहागा यह कि वर्ष 2014 में केन्द्र में मोदी जी की सरकार आ गई। शाह ने उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में कहा कि अटल जी ने बनाया और मोदी जी ने संवारा। गृह मंत्री ने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर प्रगति कर रहा है। पिछले कई सालों से भारत की सबसे तेज गति से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2027 में भारत देश की विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश हो जायेगा।

शाह ने कहा कि मोदी जी के राज में ढांचागत विकास तेज हुआ है और शिक्षा और औद्योगिक विकास में वृद्धि के साथ अर्थतंत्र में वृद्धि हुई है। साथ ही मोदी सरकार ने इस मिथक को भी तोड़ा है कि ढांचागत और औद्योगिक विकास में गरीबों का कल्याण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ ही 16 करोड़ लोगों के घरों में नल, 12 करोड़ शौचालय, 13 करोड़ घरों में एलपीजी सिलेंडर, 03 करोड़ घरों में बिजली और गरीबों का चार करोड़ घर देने का काम किया है। कुल मिलाकर 25 करोड़ लोगों को 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का काम किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प