केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर, स्वदेशोत्सव 2025 का किया उद्घाटन

स्वदेशोत्सव 2025 उद्घाटन 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर, स्वदेशोत्सव 2025 का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुजरात यूनिवर्सिटी ग्राउंड में ‘स्वदेशोत्सव 2025’ और ‘स्वानुभूति प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया। 9 दिसंबर तक चलने वाले इस एक्सपो में पर्यावरण, स्टार्टअप, मातृशक्ति, साइबर सुरक्षा, आयुर्वेद, IPR और प्राकृतिक खेती पर सेमिनार होंगे। हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां 'स्वदेशोत्सव 2025' का उद्घाटन किया। अमित शाह ने इस अवसर पर गुजरात यूनिवर्सिटी मैदान में स्वदेशी शक्ति के प्रतीक 'स्वानुभूति प्रदर्शनी' का भी आज अनावरण किया। यह देश भर में होने वाला एक्सपो आज से नौ दिसंबर तक चलेगा। उद्घाटन समारोह के बाद इस स्वदेशोत्सव में ज्ञान और जागरूकता फैलाने के मकसद से अलग-अलग जरूरी टॉपिक पर खास सेमिनार रखे गए हैं। 

स्वर्णिम जागरण मंच और स्वर्णिम भारत वर्ष फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वदेशोत्सव के पहले दिन आज 'पर्यावरण संकल्प सम्मेलन', छह दिसंबर को 'स्टार्टअप उड़ान 2025' और 'स्वदेशी संकल्प अभियान' पर सेमिनार होंगे। सात दिसंबर को 'मातृ शक्ति की भूमिका' और 'साइबर सिक्योरिटी जागरूकता' जैसे जरूरी टॉपिक पर सेशन होने हैं। आठ दिसंबर को 'आयुर्वेद और हेल्थ' और 'इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स' पर और नौ दिसंबर को 'नेचुरल खेती, ऑर्गेनिक खेती' की थीम पर सत्र सेशन होंगे। फेस्टिवल के दौरान हर शाम 0700 से 1000 बजे तक अलग-अलग कल्चरल प्रोग्राम होंगे।

गुजरात यूनिवर्सिटी ग्राउंड्स में होने वाला यह फेस्टिवल ज्ञान, कला और स्वदेशी प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने का मौका देगा। इस मौके पर  मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी सहित स्वर्णिम जागरण मंच के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे