बिहार की नई सरकार में भाजपा के 8 मंत्री तय, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बनेंगे डिप्टी सीएम, विधायक दल की बैठक का बड़ा फैसला

बिहार में नई सरकार गठन की तैयारी, नीतीश आज देंगे इस्तीफा

बिहार की नई सरकार में भाजपा के 8 मंत्री तय, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बनेंगे डिप्टी सीएम, विधायक दल की बैठक का बड़ा फैसला
चुनाव परिणामों के बाद बिहार में नई सरकार गठन अंतिम चरण में है। नीतीश कुमार आज राज्यपाल को इस्तीफा देंगे और 20 नवंबर को नए सीएम का शपथ ग्रहण होगा। जदयू ने उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया है। भाजपा ने भी नई कैबिनेट के लिए अपने 8 मंत्रियों के नाम तय कर लिए हैं।

पटना। बिहार विधानसभा चुनावों के परिणामों के बाद अब नई सरकार के गठन का काम आखिरी चरण में चल रहा है और इसके लिए एनडीए गठबंधन हर संभव प्रयास कर रहा हैं। सूत्रों के अनुसार, इस बार भी सीएम पद के लिए नीतीश कुमार का नाम सामने आ रहा है, लेकिन अभी तक इनके नाम पर मुहूर नहीं लग पाई है। बता दें कि, बैठको के दौर ने इस बात पर पूरी तरह से संशय खड़ा कर दिया है क्योंकि पहले सोमवार को बैठक होने वाली थी, लेकिन किन्ही कारणों से उसे रद्द करना पड़ा और उसके बाद ये बैठक मंगलवार को होने पर सहमति बनी थी लेकिन मंगलवार को भी बैठक नहीं हो पाई थी। 

वर्तमान सीएम नीतीश कुमार आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और कल यानी 20 नवंबर को बिहार को अपना नया सीएम मिलेगा। इसी दिन बिहार के गांधी मैदान में सीएम का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम भी होगा। ​बताया जा रहा है कि, भाजपा और जेडीयू ने नई कैबिनेट के लिए अपना अपना फॉर्मूला तय भी कर लिया है। जानकारी के अनुसार भाजपा ने अपने 8 मंत्रियों के नाम भी तय कर लिया है जो कि बिहार कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेंगे। 

भाजपा की इस लिस्ट में रमा निषाद, रत्नेश कुशवाहा, श्रेयसी सिंह, त्रिविक्रम नारायण सिंह, गायत्री देवी, रोहित पांडेय, रजनीश कुमार और मनोज शर्मा आदि को शामिल किया गया है। बिहार विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा हो विधायक दल का उपनेता चुना गया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि, इन दोनों नेताओं को फिर से बिहार का  डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इस बात की पुष्टि भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य की है।

नीतीश कुमार को फिर मिल सकती है बिहार की कमान

Read More सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 31.12 करोड़, आज भी होगी गिनती

बता दें कि, आज सुबह से ही सीएम आवास पर जदयू विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है, जिसमें कैबिनेट को लेकर लगभग सभी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। बता दें कि, इस बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया है। अब देखना ये होगा कि, क्या नीतीश कुमार को बिहार की कमान दौबारा मिलेगी या​ फिर बिहार को कोई नया सीएम मिलेगा। 

Read More कूड़े-कचरे में लगाई आग बनी आफत : वाराणसी में धधका सीएनजी पंप, 45 फीट तक उठी लपटें

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एफसीआरए नियमों में हालिया संशोधनों को वापस लेने की...
पुलिस ने की एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई : 23 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 36 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक एक्शन
निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि