ईस्ट कोस्ट रेलवे ने रिकॉर्ड समय में दो हजार करोड़ का राजस्व किया अर्जित, एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की हासिल 

सफलता वर्ष-दर-वर्ष निरंतर सुधार को भी रेखांकित करती है

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने रिकॉर्ड समय में दो हजार करोड़ का राजस्व किया अर्जित, एक महत्वपूर्ण उपलब्धि की हासिल 

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में मात्र 299 दिनों में 2 हजार करोड़ से अधिक का यात्री राजस्व अर्जित कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

भुवनेश्वर। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में मात्र 299 दिनों में 2 हजार करोड़ से अधिक का यात्री राजस्व अर्जित कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि यात्री यातायात में निरंतर वृद्धि और रेलवे जोन में बेहतर रेल सेवाओं को दर्शाती है। यह सफलता वर्ष-दर-वर्ष निरंतर सुधार को भी रेखांकित करती है। वर्ष 2024-25 में 308 दिनों में 2023-24 में 331 दिनों में और 2022-23 में 365 दिनों में 2 हजार करोड़ का आंकड़ा पार किया था। यह यात्रियों के बढ़ते विश्वास तथा सुरक्षाएं समय पालन और यात्री सुविधाओं में रेलवे के सतत प्रयासों का प्रमाण है।

यात्री राजस्व में यह वृद्धि कई यात्री केंद्रित पहलों का परिणाम है। डिजिटल टिकटिंग प्लेटफॉर्म के विस्तार, स्टेशनों पर बेहतर पहुंच तथा यात्री सुविधाओं और यात्रा अनुभव के निरंतर उन्नयन से रेल यात्रा अधिक सुविधाजनक और समावेशी बनी है।

त्योहारों और छुट्टियों के दौरान बढ़ी मांग को पूरा करने के लिए 1523 विशेष ट्रेनें चलाई गई। इसके अतिरिक्त 200 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में 4050 अतिरिक्त कोच जोड़े गए तथा स्थायी सेवा सुधार के लिए 19 कोच स्थायी रूप से बढ़ाए गए। यात्रा सुरक्षा और आराम को और बेहतर बनाने के लिए चालू वित्तीय वर्ष में एलएचबी रेक वाली दो नई ट्रेनें शुरू की गई। नेटवर्क विस्तार और कनेक्टिविटी में सुधार के तहत तीन नई एक्सप्रेस सेवाएं शुरू की गई।

 इसके अलावा 21 ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव, तीन ट्रेन जोड़ों का विस्तार तथा एक ट्रेन जोड़ी की आवृत्ति में वृद्धि की गई, जिससे यात्रियों की सुविधा और पहुंच में और सुधार हुआ।

Read More महाराष्ट्र के नागपुर में भीषण हादसा: एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में विस्फोट से 15 लोगों की मौत, बचाव और राहत कार्य जारी

मजबूत यात्री प्रदर्शन के साथ-साथ ईस्ट कोस्ट रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष में माल परिवहन और कुल आय के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। रेलवे जोन ने 209.97 मिलियन टन का रिकॉर्ड माल लदान किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने अब तक की सबसे तेज 23 हजार करोड़ की मूल माल आय भी अर्जित की। कुल मूल आय 21 हजार 543 करोड़ से बढ़कर 23 हजार 595 करोड़ हो गई, जो 11.21 प्रतिशत की समग्र वृद्धि को दर्शाती है।

Read More सीकर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई : 13 लाख की रिश्वत लेते ईडी का हेड कॉस्टेबल गिरफ्तार, मांगे थे 15 लाख रुपए

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका