झारखंड में जहांगीर आलम के घर ईडी की छापेमारी, 25 करोड़ रुपए नगद बरामद

झारखंड में जहांगीर आलम के घर ईडी की छापेमारी, 25 करोड़ रुपए नगद बरामद
ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को फरवरी 2023 में कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

रांची। झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने इंजीनियर वीरेंद्र राम के मामले में आज छापेमारी कर झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के घर से 25 करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं।

ईडी ने झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम को फरवरी 2023 में कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

वहीं दूसरी तरफ रांची के सेल सिटी सहित कुल नौ ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम सेल सिटी में पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर विकास कुमार के ठिकाने पर तलाशी कर रही है। ईडी की दूसरी टीम बरियातू, मोरहाबादी और बोड़ेया इलाके में छापेमारी कर रही है। जेल में बंद इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम ने यह कार्रवाई की है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, 3 लोगों की मौत, अन्य 3 घायल
उत्तराखंड के चमोली में देवाल-लोहाजंग मार्ग पर शनिवार तड़के एक ईको वैन 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे...
मां का देह शोषण और नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के अभियुक्त को आजीवन कारावास
सिद्दारमैया ने जाते-जाते शिवकुमार, राहुल के लिए खड़ी की मुश्किलें, पढ़ें क्या है पूरा मामला ?
यात्रियों की सुविधा के लिए तीन जोड़ी रेलसेवाओं में बढाए अतिरिक्त कोच
मादक पदार्थ तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई : हेड कांस्टेबल बर्खास्त, गिरफ्तारी वारंट जारी 
अमेरिका-ईरान समझौता पत्र पर सहमत: दोनों ओर से मंजूरी अभी बाकी, मौजूदा युद्धविराम 60 दिन बढ़ेगा
सीयूईटी(यूजी) 2026: तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा में देरी, NTA ने जारी किया दोपहर सत्र के लिए संशोधित कार्यक्रम