आखिरकार पता चल ही गया कहां छिपा बैठा है उस्मान हादी का हत्यारा, बांग्लादेश के दावे की खुली पोल, जानें पूरा मामला 

उस्मान हादी हत्याकांड

आखिरकार पता चल ही गया कहां छिपा बैठा है उस्मान हादी का हत्यारा, बांग्लादेश के दावे की खुली पोल, जानें पूरा मामला 

बांग्लादेश इन दिनों हिंसा की आग में जल रहा है, बीते दिन यानी मंगलवार को यहां एक हिंदु अल्पसख्यंक व्यक्ति की कट्टरपंथियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। बता दें कि अब तक इस हिंसा में आग में करीब 5 हिंदुओं की बलि चढ़ाई जा चुकी है।

ढाका। बांग्लादेश इन दिनों हिंसा की आग में जल रहा है, बीते दिन यानी मंगलवार को यहां एक हिंदु अल्पसख्यंक व्यक्ति की कट्टरपंथियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। बता दें कि अब तक इस हिंसा में आग में करीब 5 हिंदुओं की बलि चढ़ाई जा चुकी है। इसी बीच बांग्लादेश के चर्चित युवा नेता और 'इंकलाब मंच' के प्रवक्ता उस्मान हादी की हत्या के मामले में एक नाटकीय मोड़ सामने आया है। बता दें कि बांग्लादेश सरकार और पुलिस अब तक यह दावा कर रही थी कि हादी की हत्या का मुख्य आरोपी फैसल करीम मसूद हत्या के बाद सीमा पार कर भारत भाग गया है। हालांकि, बुधवार को फैसल का एक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उसने स्पष्ट किया है कि उस्मान हादी का हत्यारा भारत में नहीं, बल्कि दुबई में छिपा बैठा है।

आरोपी की सफाई और नया मोड़

फैसल करीम मसूद के इस वीडियो में उसने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उस्मान हादी के साथ उसके केवल व्यावसायिक संबंध थे और उसने राजनीतिक कारणों से डोनेशन दिया था। फैसल करीम मसूद ने इसके आगे दावा किया कि उसे और उसके परिवार को इस मामले में बलि का बकरा बनाया जा रहा है और इस हत्या से उसका कोई लेना देना नहीं हैं, जिसके चलते वह अपनी जान बचाने के लिए दुबई चला गया। 

जमात-शिबिर पर हत्या का आरोप

Read More वैश्विक आर्थिक संकट: पश्चिम एशिया में तेल की सप्लाई बाधित, होर्मुज जलडमरूमध्य सिर्फ US इजरायल और यूरोप के जहाजों के लिए बंद

इस बीच, वरिष्ठ बांग्लादेशी पत्रकार सलाहउद्दीन शोएब चौधरी ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि उस्मान हादी की हत्या के पीछे जमात-ए-इस्लामी की छात्र शाखा जमात-शिबिर का हाथ है और उसके कहने पर ही इस वारदात को अंजाम दिया गया था। इतना ही नहीं, उस्मान के भाई शरीफ उमर हादी ने भी आशंका जताई है कि सरकार के भीतर मौजूद कुछ तत्व आगामी राष्ट्रीय चुनावों को बाधित करने के लिए ऐसी साजिशें रच रहे हैं। 

Read More ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना

इसके साथ ही बता दें कि गत 12 दिसंबर उस्मान हादी को गोली लगने के ​बाद ढाका से सिंगापुर ले जाया गया था, जहाँ 18 दिसंबर को अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

Read More सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं