पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली शपथ, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना ने मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलायी।

पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली शपथ, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
मुर्मू निर्वतमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल पूरा होने के बाद इस पद को संभाला है।

नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को संसद के केन्द्रीय कक्ष में देश के पन्द्रहवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वह देश की दूसरी महिला और आदिवासी समुदाय से सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली नेता हैं।

मुख्य न्यायाधीश एन वी रमना ने मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलायी।  मुर्मू आजाद भारत में जन्म लेने वाली देश की पहली और सबसे युवा राष्ट्रपति हैं। उन्होंने निर्वतमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल पूरा होने के बाद इस पद को संभाला है। शपद ग्रहण समारोह में कोविंद, उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्री , सांसद, विभिन्न राजनयिक मिशनों के प्रमुख और अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। राष्ट्रपति को इस मौके पर 21 तोपों की सलामी दी गयी। शपथ लेने के बाद मुर्मू ने राष्ट्रपति के तौर पर अपना पहला संबोधन किया। संबोधन के बाद मुर्मू और निवर्तमान राष्ट्रपति पारंपरिक काफिले के साथ राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गये। शपथ लेने के लिए संसद भवन आने से पहले  मुर्मू राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट गयी, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सऊदी अरब  में एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला : 12 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल सऊदी अरब  में एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला : 12 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल
किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत और 309 से अधिक घायल हो गए।...
गुलजार रहे जयपुर के पर्यटन स्थल : आमेर महल में उमड़े 7100 पर्यटक, हवामहल और जंतर-मंतर में भी रही रौनक
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं अमेरिका रूस से खरीदेगा तेल, जेलेंस्की हुए नाराज, कहा- ये पैसा युद्ध में काम आएगा
छात्रों की गूंज में राहुल बोले- जिज्ञासा सवाल पूछने, नई चीजें जानने की शक्ति देती है
कांग्रेस सांसद के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध-प्रदर्शन : कांग्रेस मुख्यालय घेरने निकलीं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, सांसद का पुतला फूंका
पीजी हॉस्टल्स पर फूड सेफ्टी टीम के छापे, एक्सपायरी सॉस की बोतलें और दूषित सामग्री कराई नष्ट
देश छोड़ा, पहचान बदली फिर भी नहीं बच सका तस्कर सोहनलाल; एएनटीएफ  ने बिहार के रक्सौल बॉर्डर पर दबोचा