एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर

 मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की जरूरत

एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज सभागार में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जोगाराम ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

जयपुर। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज सभागार में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया। मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. जोगाराम ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में मरीज-केंद्रित सोच विकसित करने से लोग मानसिक परेशानियों के बारे में खुलकर बात कर सकेंगे और समय पर बीमारी की पहचान कर उचित उपचार प्राप्त कर सकेंगे। डॉ. जोगाराम ने कहा कि वर्तमान में करीब 10 प्रतिशत आबादी किसी न किसी मानसिक परेशानी से जूझ रही है। मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने में परिवार, समाज और सांस्कृतिक मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समारोह में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर स्वास्थ्य विषयक पोस्टर का विमोचन किया गया। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई प्रभारियों और पोस्टर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। 

निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। तनाव कम करने के लिए पसंदीदा गतिविधियों और संगीत का सहारा लिया जा सकता है। वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. शिव गौतम ने मानसिक रोगों से जुड़े सामाजिक कलंक को दूर करने की आवश्यकता बताई। अन्य विशेषज्ञों ने भी मानसिक स्वास्थ्य, नशे की लत और संगीत चिकित्सा के महत्व पर विचार रखे। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर, मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने की जरूरत

Post Comment

Comment List

Latest News

कल्याण और स्वतंत्रता ही मानव विकास का मुख्य आधार, बागड़े ने कहा- समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी मिलकर करे कार्य कल्याण और स्वतंत्रता ही मानव विकास का मुख्य आधार, बागड़े ने कहा- समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सभी मिलकर करे कार्य
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि वास्तविक खुशहाली का आधार धन-दौलत नहीं, बल्कि मानसिक शांति, अच्छा स्वास्थ्य और मजबूत रिश्ते...
श्रीगंगानगर बालिका यौन शोषण प्रकरण : 22 आरोपियों पर आरोप तय, 4 अब भी फरार
राजस्थान के 31 जिलों में चारे-पानी का संकट : पंजाब-हरियाणा से मांगी मदद, भजनलाल शर्मा ने राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश
दिल्ली में अराजक तत्वों की कोशिश विफल : भीड़तंत्र पर लोकतंत्र की जीत, पात्रा ने कहा- भारत शांत है और सुशासन के साथ बढ़ रहा आगे
जयपुर से मुंबई-बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी अकासा एयर, 15 अक्टूबर से उदयपुर की भी मिलेगी कनेक्टिविटी
एसएमएस मेडिकल कॉलेज में राज्य स्तरीय समारोह, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर
देश को 'खामोश लोकतंत्र' में बदल रही केन्द्र सरकार : सवाल करने वालों को हिरासत में लेकर दबाई जा रही आवाज, खड़गे बोले- मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी कांग्रेस