चीन में बारिश के कारण अचानक आई बाढ़, 8 लोगों की मौत
प्रभावित निवासियों को समायोजित कर दिया गया है
अधिकारियों ने कहा कि यह आपदा सुबह करीब 2:30 बजे हुई, जिससे 40 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए और याआन शहर के अंतर्गत हनयुआन काउंटी के सिन्हुआ गांव में 1,254 निवासी प्रभावित हुए।
चेंगदू। दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में बचावकर्मियों ने रात 8 आठ बजे तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है और 4 को सुरक्षित निकाल लिया है। यहां भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ के बाद 30 से अधिक लोग लापता हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि यह आपदा सुबह करीब 2:30 बजे हुई, जिससे 40 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए और याआन शहर के अंतर्गत हनयुआन काउंटी के सिन्हुआ गांव में 1,254 निवासी प्रभावित हुए।
कुल 443 बचावकर्मियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है। सड़कें और संचार आंशिक रूप से बहाल कर दिए गए हैं और प्रभावित निवासियों को समायोजित कर दिया गया है। बचाव अभियान अभी भी जारी है।
Tags: flood
Related Posts
Post Comment
Latest News
16 Dec 2025 19:39:48
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...

Comment List