बुधवार को बांग्लादेश जाएंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

विदेश मंत्री जयशंकर जाएंगे ढाका

बुधवार को बांग्लादेश जाएंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर बुधवार को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। वे भारत सरकार और जनता का प्रतिनिधित्व करेंगे। पीएम मोदी ने जिया के योगदान को याद करते हुए शोक व्यक्त किया है।

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बुधवार को बंगलादेश जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि डा. जयशंकर बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे और भारत तथा भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

पूर्व प्रधानमंत्री और बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया का आज सुबह ढाका में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थी। दोनों देशों के बीच हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए डा. जयशंकर के बेगम जिया के अंतिम संस्कार में भाग लेने को महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। 

बेगम जिया तीन बार बंगलादेश की प्रधानमंत्री रहीं और उन्होंने देश की राजनीति को आकार देने तथा भारत-बंगलादेश संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीएनपी नेता के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनो के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में 2015 में ढाका में बेगम जिया से हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा, बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें बंगलादेश के विकास के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मुझे 2015 में ढाका में उनसे सौहार्दपूर्ण मुलाकात का यादगार अवसर मिला। आशा है कि उनकी दूरदृष्टि एवं विरासत हमारी साझेदारी को आगे भी मार्गदर्शन प्रदान करती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब