गडकरी ने दी सौगात, नागौर से जोधपुर खंड पर 87 किमी एनएच को केंद्र की मंजूरी

787.33 करोड़ की लागत के साथ स्वीकृति दी गई

गडकरी ने दी सौगात, नागौर से जोधपुर खंड पर 87 किमी एनएच को केंद्र की मंजूरी

एक्स पर जानकारी देते हुए गडकरी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-62 का नागौर-खीमसर-सोयला-नेत्रा खंड (87 किलोमीटर) पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन का है, जब कि नेत्रा से मंडोर खंड (जोधपुर) पहले से ही 4-लेन का है

जयपुर। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान में राष्ट्रीय राजमार्ग-62 के नागौर बाईपास से नेत्रा गांव तक (नागौर-नेत्रा पैकेज I & II) 87.63 किमी लंबे हिस्से को पेव्ड शोल्डर के साथ 4-लेन में चौड़ीकरण के लिए 787.33 करोड़ की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।

एक्स पर जानकारी देते हुए गडकरी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-62 का नागौर-खीमसर-सोयला-नेत्रा खंड (87 किलोमीटर) पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन का है, जब कि नेत्रा से मंडोर खंड (जोधपुर) पहले से ही 4-लेन का है। नागौर से जोधपुर खंड पर 16,000 पीसीयू से अधिक औसत दैनिक यातायात को ध्यान में रखकर, इस 87 किमी के हिस्से को बढ़ते यातायात और सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को समायोजित करने के लिए पेव्ड शोल्डर के साथ 4-लेन की सड़क में अपग्रेड किया जा रहा है।

यह परियोजना 6.55 किमी लंबे प्रस्तावित बाईपास के माध्यम से बावड़ी शहर सहित पूरे खंड के यातायात को कम करने में मदद करेगी। साथ ही खिमसर के चूना खनन क्षेत्रों के साथ-साथ नागौर जिले के सीमेंट उद्योगों को भी बेहतर संपर्क प्रदान करेगी तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
शर्मा के निर्देश पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वीसी के जरिए सभी जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की।...
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप; रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर
गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी
अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच एलपीजी आपूर्ति को लेकर राज्य सरकार सख्त, कालाबाजारी रोकने के लिए विशेष निगरानी के निर्देश
भारत के लिए राहत की खबर : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले भारतीय झंडे वाले जहाजों को नहीं रोकेगा ईरान, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के बाद लिया फैसला
सरिस्का में एसटी-17 बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म, संरक्षण प्रयासों का नतीजा सकारात्मक
खाद्य विभाग के कार्मिकों के अवकाश निरस्त : उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सरकार की प्राथमिकता, भजनलाल ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई